फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal violence in up due to cock

यूपीः एक मुर्गे ने कराया सांप्रदायिक टकराव, भारी बवाल

Wed, 29 Jul 2015 06:40 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
communal violence in up due to cock

यूपी के कानपुर के कर्नलगंज के संवेदनशील क्षेत्र लुधौरा में मंगलवार को एक मुर्गे ने दो समुदायों के बीच बवाल करा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट दोनों समुदायों की ओर से हुई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और बवाल की वजह से बने मुर्गे के मालिक शेरा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। मुर्गे को भी पकड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे आरोपी के घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। मिश्रित आबादी वाले लुधौरा मोहल्ले में शेरा सोनकर परिवार के साथ रहते हैं। इन्होंने घर में मुर्गा पाल रखा है। दोपहर में मुर्गा घर के बाहर टहल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्गे के काटने से हुआ विवाद

communal violence in up due to cock

इसी दौरान मुहल्ले के बाबू टेलर का बेटा गुलजार (14) उधर से निकला तो मुर्गा उस पर झपट पड़ा और उसके पैर में काट लिया। गुस्से में गुलजार ने मुर्गे को लात मार दी।

यह देख शेरा और उसके पिता राम उग्रह ने गुलजार को पीट दिया। गुलजार भागता हुआ घर पहुंचा और उन्हें पूरी पूरी बात बताई, जिसे सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग शेरा के घर आ धमके।

गुलजार को पीटने का विरोध जताने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसे से लेकर ईंट -पत्थर चलने लगे। लोग जान बचाने को इधर-उधर दुबक गए। पथराव में रामकुमारी, आकाश और पप्पू समेत चार लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे कर्नलगंज सीओ विवेक त्रिपाठी, कर्नलगंज एसओ महीपाल सिंह ने उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। तब जाकर हंगामा थमा।

पुलिस ने शेरा और उसके पिता राम उग्रह को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया गुलजार की ओर से शेरा, राम उग्रह और उनके साथियों के साथ बलवा, मारपीट, धमकी, पथराव समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed