फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal violence between two groups in gonda.

गोंडा में दो पक्षों के विवाद में सांप्रदायिक हिंसा, चार लोग घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात

Thu, 06 Jun 2019 10:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jun 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
communal violence between two groups in gonda.
हिंसा के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले की कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसेरिया के मजरा पठान पुरवा गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने को लेकर दो पक्षों की मारपीट ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। देखते ही देखते एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं एक पक्ष ने अपना बचाव करने के लिए गैर रिहायशी छप्परों में आग लगा दी। घटना की सूचना पूरे गांव में फैलते ही मौके पर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके पर स्थिति को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने स्वयं पहुंचकर पूरी घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन जिले के करीब एक दर्जन थानाध्यक्षों को पुलिस फोर्स तथा तीन सीओ करनैलगंज, सदर व तरबगंज एवं अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा को भी मौके पर तैनात किया गया। इसके साथ-साथ एक प्लाटून पीएसी को भी गांव में तैनात कर दिया गया है।


घायलों में मनोज कुमार पुत्र गंगाराम दुबे ग्राम बसेरिया, राकेश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह मोहम्मदपुर गड़वार, ननके पुत्र भगवान दीन पठान पुरवा बसेरिया और अजय दुबे ग्राम बसेरिया दुबे पुरवा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed