फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal tension in lucknow.

इशकजादों की करतूत, लखनऊ में तनाव!

Fri, 26 Sep 2014 11:21 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
communal tension in lucknow.

लखनऊ के माल इलाके में गुरुवार सुबह दो समुदायों के बीच अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन


21 सितंबर को एक मुस्लिम युवक के साथ धर्म विशेष की लड़की के गायब होने के बाद से ही माहौल गर्म बना हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो दूसरे समुदाय के लोगों का मनोबल बढ़ गया।

बुधवार को दोनों समुदाय के परिवारों में कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। नतीजतन, गुरुवार पास के ही बाजार में कुछ खरीदारी करने गए एक समुदाय के लोगों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने जब कहा कि अभी तो दस लड़कियों को और उठाना है, तो युवकों ने विरोध किया और इस पर दूसरे समुदाय के लोग हावी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पुलिस ने भी किया भेदभाव'

communal tension in lucknow.

युवकों ने विरोध में जवाब दिए तो मामला ज्यादा गर्मा गया और उल्टा युवकों पर ही पथराव शुरू हो गया। यह बात पास के गांवों में पहुंची, तो भारी तादाद में धर्म विशेष के लोग लड़ाई करने पहुंच गए।

दोनों समुदायों में जमकर पथराव हुआ, जब पुलिस की नींद टूटी और आनन-फानन में आस-पास के पांच थानों की पुलिस को माहौल शांत करने के लिए तैनात कर दिया गया।

लड़की पक्ष का आरोप है कि पुसिल ने यहां भी भेदभाव किया और उल्टा पीड़ित पक्ष के लोगों पर ही बल प्रयोग कर दिया। इसमें कुछ महिलाओं व युवकों को चोट भी आई।

इसके चलते माहौल और भी ज्यादा गर्म हो गया और पुसिल को पीएसी भी बुलानी पड़ी। हालांकि, अब तक गायब हुए युवक व युवती का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed