{"_id":"6ec7793935a9f892610c198f2f7c0226","slug":"communal-forces-will-not-be-successful-in-up-says-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से बोरिया-बिस्तर बांध ले संघ: सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से बोरिया-बिस्तर बांध ले संघ: सपा
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 20 Oct 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की जागरूक जनता ने आरएसएस को सिगनल दे दिया है कि वह यूपी से बोरिया-बिस्तर बांध ले।
विज्ञापन
कैराना में सपा प्रत्याशी की जीत का साफ संदेश है कि यहां सांप्रदायिक ताकतों की दाल गलने वाली नहीं है।
जनता ने मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही 12 में से नौ विधानसभा सीटों पर सपा को जीत दिलाकर भाजपा को उसके अहंकार का सबक सिखाया है।
चौधरी ने कहा, चार महीने पहले ही भाजपा केंद्र की सत्ता में आई थी। इस अवधि में ही प्रदेश की जनता का उससे मोह भंग हो गया है।
लोग समझ गए हैं कि भाजपा के वादे हवाई होते हैं, जबकि समाजवादी जो कहते हैं वही करते हैं।
आरएसएस को अपना बोरिया बिस्तर बांध कर बैरंग नागपुर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कैराना की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया।