{"_id":"676b6c81681126a8c10a206d","slug":"commercial-use-of-private-vehicles-should-be-banned-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1008425-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्राइवेट वाहनों का बंद हो व्यावसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्राइवेट वाहनों का बंद हो व्यावसायिक इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। टैक्सी चालकों ने एग्रीगेटर पॉलिसी लागू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्राइवेट वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल बंद कराने के लिए कहा गया। संयुक्त मोर्चा ने अपर आयुक्त परिवहन को ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारी कौशल सिंह ने बताया कि प्राइवेट गाड़ियों के टैक्सी के रूप में इस्तेमाल बंद करने की परिवहन विभाग से पहले भी मांग की गई थी, पर इसे पूरा नहीं किया गया। इस बार मांग को लेकर 15 दिन तक अभियान चलाया जाएगा।
मोर्चा के सदस्य मो. जावेद खान ने बताया कि चालकों की कोई सुरक्षा नहीं है। चालक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि किराया कम होने से घर तक नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा की ओर से उठाई गईं मांगें
- एप बेस्ड एग्रीगेटर कैब कंपनियों का लखनऊ में कार्यालय खोलना अनिवार्य करें।
- नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
- प्रदेशभर में टू व्हीलर प्राइवेट बाइक और स्कूटी का व्यावसायिक इस्तेमाल करके टैक्सी के रूप में संचालन बंद किया जाए।
- रेडियो टैक्सी का न्यूनतम किराया 20 से 25 रुपये प्रति किमी की जाए।
- रात में कैब सेवा लेने वालों से 30 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लेने की छूट मिले।

मेरठ..कंवलजीत..मेरठ महोत्सव के दौरान क्रिकेट खेलते खिलाडी....संवाद- फोटो : udhampur