फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commercial establishments should make arrangement for parking, order issued.

UP: मैरिज लॉन, बैंक्वेट व होटल सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पार्किंग का इंतजाम करने का निर्देश

Wed, 03 Aug 2022 04:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्ट, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

मैरिज लॉन, बैंक्वेट, होटल, निजी अस्पताल समेत सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ग्राहकों के लिए पार्किंग का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जाम लगने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
Commercial establishments should make arrangement for parking, order issued.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

लखनऊ में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए जेसीपी पीयूष मोर्डिया की तरफ से एक कदम और उठाया गया है। उन्होंने पत्र जारी कर व्यवसायिक गतिविधियों में शामिल प्रतिष्ठानों को पार्किंग का इंतजाम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने मैरिज लॉन, बैंक्वेट, होटल, निजी अस्पताल समेत अन्य लोगों को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक जाम लगने का कारण बनने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


स्कूलों के बाहर न वाहन दिखेंगे न ठेले-खोमचे
स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए माइक्रो लेवल कार्ययोजना पर काम होगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जेसीपी पीयूष मोर्डिया की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधकों की बैठक में इसके लिए कई जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों के बाहर सड़क पर कोई भी वाहन नहीं रुकने दिया जाएगा। ठेले-खोमचे भी हटाए जाएंगे। वहीं, सबसे अधिक दिक्कत वाले स्कूलों सेंट फ्रांसिंस, सीएमएस गोमतीनगर, सीएमएस चौक, लामार्ट गर्ल्स, लोरेटो कॉन्वेंट आदि के बाहर ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर मौके पर कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कई स्कूलों के बाहर के नालों को यदि कवर कर लिया जाए, तो वहां गाड़ियों की पार्किंग के लिए जगह बन सकती है। स्कूल प्रबंधन यह काम अपने संसाधनों से काम करा सकते हैं। पार्किंग के लिए पास की खुली जगह पर भी गाड़ियां खड़ी कराई जा सकती हैं। स्कूल ऐसी जगह किराये पर लें। अभिभावक आधा-एक घंटा पहले स्कूल के बाहर गाड़ी लेकर खड़े हो जाते हैं।


इन्हें कहा जाएगा कि स्कूल परिसर से दूर रहकर इंतजार करें और छुट्टी के समय बच्चे को गेट से लेकर सीधे घर चले जाएं। स्कूलों के बाहर से ठेले-खोमचे हटाए जाएंगे। इससे बच्चे यहां खाने-पीने के नाम पर नहीं रुकेंगे। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बैठक के दौरान डीएम व जेसीपी ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि जाम रोकने के लिए परिसर के बाहर गार्ड बढ़ाएं। इसमें ट्रैफिक पुलिस जरूरी सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed