'अच्छे दिन वालों के आ गए बुरे दिन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की जनता ने उपचुनावों में सरकार के विकास व सद्भावना के एजेंडे पर मुहर लगाई है। लव जेहाद जैसे मुद्दे उठाने वालों को उपचुनाव के नतीजों से सबक लेना चाहिए।
ये बातें लोकनिर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि जनता ने उपचुनावों में सद्भाव बिगाड़ने वालों को करारा झटका दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे। वादे के मुताबिक न तो वे महंगाई और न ही भ्रष्टाचार पर रोक लगा सके। चार महीने में ही जनता भाजपा और उसकी सरकार से निराश हो गई। अच्छे दिन आने का दावा करने वालों के ही बुरे दिन आ गए।
आजम खां पर सवाल टाल गए
हालांकि उन्होंने उपचुनावों में नगर विकास मंत्री आजम खां को किनारे रखने की बातों पर कहा कि वह मैनपुरी व बिजनौर में गए थे। जहां जिस नेता की जरूरत रही, उसने पूरा योगदान किया।
बसपा-भाजपा में अंदरूनी समझौता: शिवपाल यादव ने कहा कि उपचुनाव न लड़ने वाली बसपा की पोल खुल गई है। कहीं न कहीं भाजपा और बसपा के बीच समझौता रहा। सपा को हर जाति-वर्ग का वोट मिला है। दलितों ने भी सपा को वोट दिए हैं।
अखिलेश ने भी थपथपाई अपनी पीठ
वहीं, उपचुनाव में सपा के जबरदस्त जीत दर्ज करने से उत्साहित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और खुद को अमन की राजनीति करने वाला बताया।
जीत के बाद अखिलेश ने कहा कि वक्त आ गया है जब सांप्रदायिक ताकतों को सबक लेना चाहिए कि जनता अमन चाहती है।
अखिलेश बोले, जनता उनके नापाक इरादों को बर्दाश्त नहीं करेगी। मतदाताओं ने सांप्रदायिक ताकतों को नकारते हुए सपा की विकास की राजनीति में विश्वास व्यक्त किया।