{"_id":"5fbcf0bf4c772e49bc3e11c0","slug":"comedian-raju-srivastava-appealed-to-join-the-drug-addiction-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने की नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने की नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील
Tue, 24 Nov 2020 05:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर का नशा मुक्ति अभियान तेजी पकड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी जनता से अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
प्रदेशभर में एक साथ नशा मुक्ति अभियान शुरू करने के लिए प्रस्तावित तीन दिसंबर से पूर्व की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं। सांसद ने नशा मुक्ति अभियान की पहली बैठक मलिहाबाद में की। इसमें 30 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि अभियान की पहली सार्वजनिक बैठक मलिहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ी जिन्दौर के मजरे गदिया खेड़ा गांव में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में लोग अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि शुरुआती सदस्यता लेने वाले रमेशचन्द्र, मीनू वर्मा, अमरेश मौर्य सहित सभी तीस युवाओं ने दस लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन