फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Combine test for B ed to be held at 364 centers.

बीएड प्रवेश परीक्षा पर दिशा-निर्देश जारी

Tue, 07 Apr 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Apr 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Combine test for B ed to be held at 364 centers.

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर के 16 शहरों में 364 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राजधानी में 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इस बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को हरी झंडी दे दी गई। 25 अप्रैल को प्रदेश भर में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र 12 अप्रैल से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


एंट्रेंस एग्जाम के लिए लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर आजमगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद व सहारनपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से अपलोड करें प्रवेश पत्र

Combine test for B ed to be held at 364 centers.

बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कोऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि गत 11 मार्च को सभी राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर उनके यहां पर संभावित परीक्षा केंद्रों की संख्या के बारे में जानकारी दे दी गई थी।

कुछ शहरों के परीक्षा केंद्रों की संख्या को बढ़ाया गया है और कुछ में कटौती करते हुए सोमवार को सभी 364 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र upbed2015.nic.in पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। 25 अप्रैल को होने वाली प्रवेश परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए फूलप्रूफ इंतजाम किया गया है। अभ्यर्थियों की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed