फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Colors of culture scattered in International Arts Festival

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में बिखरे संंस्कृति के रंग

Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Colors of culture scattered in International Arts Festival
कला महोत्सव में कथक की प्रस्तुतिं देतीं नृत्यांगनाएं।
लखनऊ। शहर की सरजमीं शुक्रवार शाम एक अद्वितीय रंग में रंग गई। यूपी संगीत नाटक अकादमी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव ने अपने पांचवें संस्करण में कला, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी रिजवान अहमद और बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर एनके दास ने किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध गायक कमाल खान ने गज़ल होश वालों को खबर क्या और कोई फरियाद तेरे दिल में दबी हो... से समां बांध दिया। लखनऊ की जुड़वा कथक नृत्यांगनाएं ईशा और मिशा रतन ने कथक प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुति से सभागार तालियों से गूंज उठा। प्रियंका ने कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देख दर्शक मुग्ध हो गए। योग और संगीत के अनोखे संगम ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। बीवीएम ग्रुप की प्रस्तुति में आसन, श्वास क्रिया और ध्यान को संगीत के साथ जोड़ा गया, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को एचपीसीएल और बैंक ऑफ इंडिया का सहयोग प्राप्त हुआ। आईपीएएफ की निदेशक खुशी चौहान ने आभार जताया। कहा कि महोत्सव ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ कला के संरक्षण और प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed