फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ महीनों से सूने पड़े कॉलेज अब होने लगे गुलजार, पहले दिन सिर्फ 10 प्रतिशत उपस्थिति

Tue, 24 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
colleges opened after 8 months
आठ महीने बाद खुले कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 की वजह से पिछले आठ महीनों से सूने पड़े कॉलेज अब गुलजार होने लगे हैं। हालांकि पहले दिन सोमवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति 10 फीसदी के आसपास ही रही। कई कॉलेजों में कोरोना संक्रमण से बचाव के समुचित इंतजाम थे। वहीं दूसरी ओर कई महाविद्यालयों में प्रोटोकॉल के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही की गई। कई जगह छात्र भी नियमों की अनदेखी करते नजर आए।
colleges opened after 8 months
नेशनल पीजी कॉलेज में फॉर्म लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर राजधानी में पहले दिन श्री जय नारायण मिश्र, बीएसएनवी डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या महाविद्यालय समेत कई महाविद्यालयों में सामान्य कक्षाएं शुरू हो गईं। वहीं कई कॉलेज अभी कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बुलाने का निर्देश है। हालांकि पहले दिन उम्मीद से कम विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। इस वजह से ज्यादा समस्या नहीं हुई।
colleges opened after 8 months
अवध डिग्री कॉलेज की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश्वर पांडेय ने बताया कि छात्रों को मैसेज भेजकर पहले ही बता दिया गया था कि इन कक्षाओं के छात्र ही सोमवार को आएं। इसके बाद अगली कक्षाओं को बुलाया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी कॉलेज ने कर रखी थी। कालीचरण महाविद्यालय में भी गेट पर स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया, पर अंदर जाकर विद्यार्थी झुंड बनाकर बातचीत करते दिखे तथा कई ने मास्क तक नहीं लगाया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
colleges opened after 8 months
शिया पीजी कॉलेज में फॉर्म लेने पहुंचे छात्र - फोटो : अमर उजाला
शिया पीजी कॉलेज खोलने पर फैसला नहीं, वायरल किया फर्जी आदेश
शिया पीजी कॉलेज ने भी अभी सामान्य कक्षाएं शुरू नहीं की हैं। माना जा रहा है कि यहां एक दिसंबर से कक्षाएं संचालित होंगी। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने सोमवार से कक्षाएं शुरू होने का फर्जी आदेश वायरल कर दिया। यहां तक कि यह भी तय कर दिया गया कि एक दिन छात्र आएंगे और एक दिन छात्राएं।

 
विज्ञापन
colleges opened after 8 months
कालीचरण पीजी कॉलेज में नियमों के तहत बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालयों में भी कम  रही उपस्थिति
विश्वविद्यालयों में भी छात्रों की उपस्थिति कम ही रही। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय में यूजी-पीजी के छात्रों की कक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित हुईं। हालांकि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, जो छात्र विवि नहीं आए थे उनके लिए सोशल मीडिया के जरिये क्लास का लाइव प्रसारण किया गया। परिसर में कई जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। मास्क पहनने के नियम को लेकर सख्ती बरती गई। अधिकारी खुद इस पर नजर रखे हुए थे। इसी तरह डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में पीजी और रिसर्च स्टूडेंट्स ही आए। पीजी स्टूडेंट्स की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास आयोजित की गई। यहां भी छात्रों की संख्या कम ही रही। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्लास रूम व परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। स्टूडेंट्स को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed