फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold wave in Lucknow.

UP: आधी सर्दी बीत गई तो आई ठंड

Sun, 17 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cold wave in Lucknow.

आधी सर्दी बीतने के बाद शीतलहर के चलते मौसम के तेवर बदल गए। दिन में गुनगुनी धूप की बजाए 15 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं, जिससे पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, सुबह व शाम को शहर के कई इलाके कोहरे की आगोश में रहे।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज शनिवार को कुछ ऐसा ही रहा, जहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से ठंड बढ़ गई। सुबह जहां कोहरा छाया रहा, वहीं सूर्योदय से पहले सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन


दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे दिन के अधिकतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 19.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दिन का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। दिन व रात के तापमान में आई इस गिरावट से मौसम का तेवर बदल गया।

आने वाले दिनों में 20 से 6 डिग्री तक रहेगा तापमान

Cold wave in Lucknow.

मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 20 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और शीतलहर इसी तरह चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ है मुख्य वजह
आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट या बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं हो रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई, जिससे ठिठुरन पैदा हुई है।

हवाएं 15 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली हैं, जिसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जोकि गुजर रहा है।

आने वाले दो-तीन दिनों में फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी कुछ खास गिरावट नहीं होने वाली। हां, सुबह व रात में कोहरा होगा और सर्द हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।

...चिल्ला जाड़े दिन चालीस

Cold wave in Lucknow.

महानगर निवासी आचार्य प्रदीप बताते हैं कि ‘धनु के पंद्रह मकर पचीस, चिल्ला जाड़े दिन चालीस’ यानी धनु राशि के पंद्रह दिन और मकर राशि के पंद्रह दिन को मिलाकर कुल चालीस दिन ठिठुरन वाली ठंड रहती है।

वैसे तो मकर संक्रांति से ठंड कम होनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मकर संक्रांति शुक्रवार को पड़ी है। चूंकि शुक्र सूर्य के 12वें भाग में है, इसलिए ठंड बढ़ेगी और बारिश के भी आसार बन रहे हैं। यह ठिठुरन वाली ठंड 12 फरवरी तक रहेगी।

सर्द हवाओं ने ठंडे किए कान

अलसुबह से ही तापमान कम होने की वजह से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक रह-रहकर चलती रहीं। हालांकि, दिन में धूप निकली, लेकिन उससे ठंड में कमी नहीं आई। सर्द हवाओं से लोगों के कान ठंडे कर दिए। बाइकर्स ने ठंड से बचने के लिए मफलरों व टोपियों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed