{"_id":"5c5c0ec6bdec22077e43647e","slug":"cold-due-to-nonseasonal-rain-holiday-declared-in-schools-crop-effected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बरसात ने बढ़ाई ठंड, स्कूलों में हुई छुट्टी, फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बरसात ने बढ़ाई ठंड, स्कूलों में हुई छुट्टी, फसलें प्रभावित
Thu, 07 Feb 2019 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
बेमौसम बरसात से बढ़ी ठंड के कारण बंद हुए स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के अचानक करवट लेने से ठंड बढ़ गई। कई जिलों में बुधवार से ही रुक रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इसे देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। वहीं बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही हैं। कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रहीं। वहीं रस्तों पर पानी भर जाने और कीचड़ से लोगों को खासी दिक्कत आई।
अयोध्या में मौसम खराब होने से स्कूलों की छुट्टी घोषित
जिले में मौसम खराब होने से सभी बोर्ड की कक्षा 8 तक के बच्चों के अवकाश की घोषणा की गई है। इस बाबत डीएम का त्वरित आदेश गुरुवार सुबह तब जारी हुआ, जब बच्चे रिमझिम बारिश के बीच स्कूल के लिए घर से निकल चुके थे। डीएम के आदेश के क्रम में सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य ने आनन-फानन में छुट्टी की घोषणा कर दी। इसके बाद बच्चों को घर लौटना पड़ा। डीएम अनिल कुमार ने बताया कि खराब मौसम व ठंड को देखते हुए जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे, लेकिन स्कूलों में शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र आदि की उपस्थित अनिवार्य रहेगी।

बाराबंकी में आलू और सरसों को नुकसान
जिले में दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से सर्दी बढ़ गई है। बारिश के चलते सरसों और आलू की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर पानी और कीचड़ से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही हो रही बारिश के चलते कई स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया है।
रायबरेली व अम्बेडकरनगर में बिजली व्यवस्था ठप
जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार रात से रुक रुककर बारिश हो रही हैं। साथ में तेज हवा चलने से सर्दी बढ़ गई है। हवा के कारण सरसों की फसल खेत में गिर गई है। साथ ही बारिश और हवा के चलने से देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई है।
बुधवार देर रात हल्की बारिश हुई। भोर तक यह सिलसिला बूंदाबादी के तौर पर चलता रहा। सुबह नौ बजे तक बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई। बारिश का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। जिला मुख्यालय के कई इलाकों में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

सुल्तानपुर और अमेठी में फसलें प्रभावित
रात से लेकर सुबह तक कई चरणों में बूंदाबांदी हुई। तेज हवा की वजह से सर्दी बढ़ गयी है। साथ में बारिश होने से सरसों, चना, मटर और अरहर जैसी फूल वाली फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।