फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cold diarrhea symptoms and precautions.

कोल्ड डायरियाः लापरवाही न बन जाए जानलेवा

Sun, 07 Dec 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
cold diarrhea symptoms and precautions.

ठंड के मौसम को चिकित्सक भले ही हेल्दी सीजन कहते हैं लेकिन यह भी सच है कि बीमारी फैलाने वाले वायरस सर्दी के मौसम में तेजी से बढ़ रहे हैं जिसके सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे हो रहे हैं।

विज्ञापन


रोट्रो और नोरो वायरस से पीड़ित बच्चों को कोल्ड डायरिया की शिकायत हो रही है। बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णुलाल ने बताया कि कोल्ड डायरिया के सबसे ज्यादा मामले शुरुआती ठंड में होते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान बरती गई लापरवाही मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाती है और संक्रमण के चलते उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो जाती है। कोल्ड डायरिया सामान्य डायरिया की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पीड़ित को सर्दी, जुकाम के साथ बुखार होता है जिसके बाद बच्चे रोट्रो व नोरो वायरस की चपेट में आकर उल्टी दस्त के शिकार हो जाते हैं। शादी और पार्टी का खाना खाने से भी बच्चे और बड़े दोनों इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

ये लक्षण दिखाई दें तो हो जाएं सावधान

cold diarrhea symptoms and precautions.

बाल रोग विशेषज्ञों की मानें तो कोल्ड डायरिया मूल रूप से ठंड में वायरस अटैक से होता है। इसके अलावा ठंड में जोयारोट्रो वायरस, इंट्रोवायरस, क्लैपसेला और ईकोलाई से परेशानी होती है।

इन वायरस के प्रवेश के बाद बच्चों को पेचिस की शिकायत हो जाती है। एक दिन में दो या तीन बार से अधिक पानी की दस्त हो जाए तो इसका मतलब है कि बच्चे के भीतर रोट्रो व नोरो वायरस का अटैक पड़ गया है।

इसके अलावा बच्चे ठंड में पानी नहीं पीते हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और वो विंटर डायरिया की चपेट में आ जाते हैं।

ठंड से बलरामपुर अस्पताल में दो माह की दीप्ति की मौत हो गई। उसे शनिवार सुबह ही भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कोल्ड डायरिया से पीड़ित दीप्ति को उसके परिवारीजन इमरजेंसी लेकर आए थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु लाल उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने से उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed