फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold day warning for western Uttar Pradesh, Jhansi coldest, mercury below 6 in Agra, Bareilly

UP Weather : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी, झांसी सबसे ठंडा, आगरा, बरेली में पारा 6 से नीचे

Mon, 26 Dec 2022 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Dec 2022 08:45 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बंदायूं और आसपास कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। यहां दिन बहुत ठंडे होंगे। 

विज्ञापन
Cold day warning for western Uttar Pradesh, Jhansi coldest, mercury below 6 in Agra, Bareilly
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में ठंड की तेजी अब रफ्तार पकड़ने लगी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। वहीं सप्ताह की शुरुआत में  ही झांसी, आगरा, बरेली में पारा 6 से नीचे जा पहुंचा है। इसमें झांसी सबसे ठंडा रहा, जबकि कई अन्य शहरों में भी पारा 10 से नीचे बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, पीलीभीत, संभल, बंदायूं और आसपास कोल्ड डे कंडीशन बनी रहेगी। यहां दिन बहुत ठंडे होंगे। इसके अलावा इन शहरों के साथ-साथ मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत आदि में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


झांसी में 3.6 डिग्री गिर गया पारा
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, सर्वाधिक ठंड झांसी में रही, यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले यहां पारा 8.7 था। सोमवार को 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अन्य ठंडे शहरों में आगरा (5.8), बरेली आब्जरवेटरी (5.8), अलीगढ़ (6.6), मुजफ्फरनगर (6.4), उरई (6.6), शाहजहांपुर (7.0) और कानपुर नगर (8.0) डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed