{"_id":"787c20c003009e8da090d948a6e03fdc","slug":"cockroach-found-in-lucknow-vyanjan-restro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के एक बड़े रेस्त्रां के मटर-पुलाव में कॉक्रोच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के एक बड़े रेस्त्रां के मटर-पुलाव में कॉक्रोच!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के नगर निगम सदन में लंच में आए मटर-पुलाव में मरा कॉक्रोच निकला। पैक्ड लंच हजरतगंज के ‘व्यंजन रेस्त्रां’ से मंगाया गया था। पार्षदों ने इसकी शिकायत मेयर डॉ. दिनेश शर्मा से की।
विज्ञापन
मेयर ने व्यंजन रेस्त्रां को नोटिस भेजने के आदेश दिए। वहीं एफएसडीए ने मटर-पुलाव का नमूना लेकर जांच को भेजा है। डीएम राजशेखर ने बताया कि रेस्त्रां के खिलाफ एसीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
वहीं एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि द फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सेक्शन 56 के तहत एक लाख रुपये जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सदन के बीच एक पार्षद चांद सिद्दीकी ने मांग की कि लंच में नॉनवेज खाने वालों की पसंद का भी ध्यान रखा जाए। आगे से उनके लिए नॉनवेज खाना मंगवाया जाए। इस प्रस्ताव को मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने खारिज कर दिया।