{"_id":"5dda465c8ebc3e54bf3a55c3","slug":"coats-will-be-used-to-protect-cow-in-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों को ठंड से बचाने के लिए 'काऊ कोट' की व्यवस्था करेगी सरकार, तैयारी में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों को ठंड से बचाने के लिए 'काऊ कोट' की व्यवस्था करेगी सरकार, तैयारी में जुटा नगर निगम
Sun, 24 Nov 2019 06:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमाता भी अब कोट पहनेंगी। उन्हें ठंड से बचाने के लिए रामनगरी में यह पहल की गई है। अयोध्या की सरकारी गोशाला में गोमाता को काऊ कोट पहनाकर शीत लहर से बचाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम व्यवस्था करने में जुट गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में 300 काऊ कोट जुटाए जाएंगे, साथ ही गोशाला में अलाव जलाए जाएंगे। काऊ शेड में ठंड से बचाव के लिए अच्छे पर्दे भी लगाए जाएंगे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ गोरक्षा प्रदेश सरकार के शीर्ष एजेंडे में है। कोर्ट के फैसले के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब केंद्र सरकार ट्रस्ट बनाने की रणनीति पर है।
विज्ञापन
जिसके बाद अब अयोध्या में गोमाता की सेवा और सुरक्षा पर भी फोकस शुरू हो गया है। गाय माता को ठंड से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू हो गई है।
पहले चरण में यह प्रयास नगर निगम अयोध्या की एकमात्र सरकारी गोशाला में जमीन पर उतारा जाएगा। बैंसिंह स्थित इस गोशाला में तीन सौ गायों और बछड़ों के लिए काऊ कोट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन