{"_id":"6a69159a053a8647d7015075","slug":"coaching-teacher-arrested-for-raping-minor-student-for-a-year-lucknow-news-c-13-lko1096-1849888-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक साल से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था कोचिंग टीचर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक साल से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था कोचिंग टीचर, गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
आरोपी विवेक।
राजाजीपुरम। तालकटोरा क्षेत्र में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा से एक साल तक दुष्कर्म करने और नकदी-जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोप कोचिंग में केमिस्ट्री पढ़ाने वाले शिक्षक आलमबाग के श्रम विहार मवैया निवासी विवेक तिवारी पर लगा है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा की मां के अनुसार उनकी बेटी एक वर्ष से कोचिंग में पढ़ रही है। तब से आरोपी उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी। उसने ब्लैकमेल कर छात्रा से घर से रुपये और सोने की अंगूठी भी ऐंठी। परिजनों ने छात्रा का मोबाइल फोन जांचा तो विवेक की अश्लील चैट मिली। इसके बाद पूछने पर छात्रा ने घरवालों को पूरी बात बताई। आरोप है कि परिजनों ने शिकायत कोचिंग संचालक से की तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। आरोपी खुद को अधिवक्ता भी बताता है।