{"_id":"5abfd1b24f1c1bd3618b4b57","slug":"cng-prices-go-high-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को महंगाई का झटका, सीएनजी के दाम बढ़े, पीएनजी भी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को महंगाई का झटका, सीएनजी के दाम बढ़े, पीएनजी भी महंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप
- फोटो : amar ujala
सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस ने सीएनजी एक रुपया/किग्रा व पीएनजी 12 पैसे महंगी कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ में सीएनजी अब 53.35 के बजाय 54.35 रुपये/किग्रा मिलेगी, जबकि पीएनजी 24.90 की जगह 25.02 रुपये स्टैंडर्ड प्रति क्यूबिक मीटर की दर पर मिलेगी।
नई कीमतें एक अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू हो गईं। कंपनी के मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग) एसपी गुप्ता ने बताया कि गैस के दाम में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
विज्ञापन
बीते 24 मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा वैट कम किए जाने के बाद राजधानी में सीएनजी 3.15 रुपये सस्ती हो गई थी।