{"_id":"8ae88bad4f7e2968d742ac8dfe43646f","slug":"cms-students-celebrated-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 हजार स्टूडेंट्स ने पेड़-पौधों को बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 हजार स्टूडेंट्स ने पेड़-पौधों को बांधा रक्षा सूत्र
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के स्कूलों में मंगलवार को रक्षाबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के 47 हजार छात्र-छात्राओं ने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य समारोह सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधक डॉ. जगदीश गांधी ने युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
उधर, न्यू बाल भारती स्कूल में राखी बनाओ एवं मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां, बच्चों ने चंदन, रेशम, जरी व गुलाब से खूबसूरत राखी बनाई।
मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी शुक्ला प्रथम और पूजा पाल दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं राखी प्रतियोगिता में साक्षी, मनीष, इरम, आरुषि, पलक, महक, मंजू, करिश्मा व वर्षा निगम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
उधर, केकेसी महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं ने इस पावन पर्व पर नई मिसाल कायम की।
इस पर्व की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने छात्रों को राखी बांध कर समाज में एक नया संदेश दिया है। उधर, टीडी गर्ल्स और चिल्ड्रेन पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूलों में भी बच्चों ने रक्षा बंधन का पर्व मनाया।