फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMS salary stopped till further orders

Lucknow News: अग्रिम आदेश तक रुका सीएमएस का वेतन

Wed, 27 Nov 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
CMS salary stopped till further orders
श्रावस्ती। उप निदेशक स्वास्थ्य ने 12 नवंबर को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कई कमियां देखने को मिली जिसे सुधारने का निर्देश दिया था। वहीं 13 नवंबर को मंडल मुख्यालय गोंडा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सीएमएस नहीं पहुंचे। इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसका जवाब न देने पर एडी स्वास्थ्य ने सीएमएस का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण करने पहुंचे एडी स्वास्थ्य डाॅ. जयंत कुमार ने देखा था कि अस्पताल परिसर में एक वाहन स्वामी लोगों को कार चलाना सिखा रहा था। परिसर में उन्हें होटल भी संचालित होते मिले। इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। निरीक्षण में उन्हें ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला जबकि सफाई व पेयजल व्यवस्था खराब मिली थी। वहीं वार्डों व अन्य जगह मिली कमियों को दूर करने व मरीजों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही 13 नवंबर को मंडल मुख्यालय गोंडा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में सीएमएस डाॅ. रामगोपाल नहीं पहुंचे। इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसका जवाब न देने पर एडी स्वास्थ्य ने सीएमएस का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed