{"_id":"6a57f588068932bbd407a775","slug":"cms-rajendra-nagar-and-ishkant-swimming-club-emerged-as-champions-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1830689-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएमएस राजेंद्र नगर और इश्कांत स्विमिंग क्लब बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएमएस राजेंद्र नगर और इश्कांत स्विमिंग क्लब बने चैंपियन
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते तैराक
मो. हैदर मेमोरियल 36वीं लखनऊ जिला सब-जूनियर व जूनियर तैराकी चैंपियनशिप
लखनऊ। मो. हैदर मेमोरियल 36वीं लखनऊ जिला सब-जूनियर व जूनियर तैराकी ग्रुप चैंपियनशिप का समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में हुआ। ग्रुप-1 का खिताब सीएमएस राजेंद्र नगर-1 ने नौ स्वर्ण पदकों के साथ जीता, जबकि ग्रुप-2, ग्रुप-3 और ग्रुप-4 में इश्कांत स्विमिंग क्लब ने क्रमश: 11, सात और 11 स्वर्ण पदकों के साथ बाजी मारी।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन कृष्णा दुबे और सृष्टि तिवारी ने चार-चार स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कृष्णा ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 400 मीटर और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वहीं सृष्टि ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बटरफ्लाई, 400 मीटर फ्रीस्टाइल और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले में पहला स्थान हासिल किया।
अयान यादव, आहना तिवारी, वात्सला दुबे और सांची तिवारी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा अर्घोदीप बिस्वास, शिवेंद्र यादव, फियोना अबीर सिंह, अंशिका श्रीवास्तव, पार्थ अरोरा, विराट राय, रिजुता साहू, अनन्या सिंह, परी तिवारी, धैर्य श्रीवास्तव और अन्य तैराकों ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
समापन समारोह में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा सहित खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।