फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cmrs team approved lucknow metro commercial run

लखनऊ मेट्रो हर टेस्ट में पास, अब सिर्फ सीएम योगी की हरी झंडी का इंतजार

Wed, 16 Aug 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Aug 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
cmrs team approved lucknow metro commercial run
ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग स्टेशन जाती मेट्रो - फोटो : amarujala
 मेट्रो में सफर करने को बेकरार हैं तो आपका इंतजार इसी महीने पूरा हो सकता है। कॉमर्शियल रन यानी आम जनता के लिए मेट्रो शुरू करने के लिए सबसे जरूरी आयुक्त मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) का ग्रीन सिग्नल सोमवार को मिल गया। सीएमआरएस की टीम ने मेट्रो ट्रेन में बैठकर ट्रायल लेने के बाद कॉमर्शियल रन के लिए प्रमाणपत्र दे दिया।
विज्ञापन


एलएमआरसी के अफसरों के मुताबिक सीएमआरएस के ग्रीन सिग्नल के बाद अब ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक कॉमर्शियल रन अब किसी दिन हो सकता है। सीएमआरएस की टीम एक बार पहले भी मेट्रो का ट्रायल देख चुकी थी और लोड टेस्ट भी कर चुकी थी। सोमवार को टीम 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर मेट्रो की जांच की।
विज्ञापन


 हालांकि सवारियों के साथ मेट्रो को इतनी तेज स्पीड से नहीं चलाया जाएगा।  सीएमआरएस को स्पीड टेस्ट कराना था इसके लिए कंट्रोल सिस्टम बाईपास कर दिया गया और ट्रेन को 80 की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ाया गया। ट्रेन का ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर से 12.15 पर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 8.5 किमी की दूरी तय कर दस मिनट में ट्रेन चारबाग पहुंच गई। उसके बाद डाउन ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर तक किया गया। इस बीच ट्रेन में सीएमआरएस के विशेषज्ञ इंजीनियरों केसाथ एलएमआरसी और ट्रेन बनाने वाले कंपनी अल्स्टॉम के इंजीनियर भी थे।

किसी स्टेशन पर नहीं रुकी मेट्रो

cmrs team approved lucknow metro commercial run
मेट्रो स्टेशन - फोटो : amarujala
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक आठ स्टेशन मेट्रो रूट में हैं। पर ट्रायल के दौरान ट्रेन किसी भी स्टेशन पर नहीं रोकी गई। सभी स्टेशन के सिग्नल ट्रायल केदौरान ग्रीन कर दिए गए थे। इससे ट्रेन को ट्रायल के दौरान 80 की स्पीड से दौड़ाने में आसानी भी रही।
एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक के रूट में पड़ने वाले सभी आठ स्टेशनों का काम पूरा कर लिया गया है। सीएमआरएस की हरी झंडी मिलने के साथ एलएमआरसी किसी भी दिन कामर्शियल रन शुरू कर सकेगी। अब प्रदेश सरकार से समय लेना होगा। सीएम के हरी झंडी दिखाने का समय मिलते ही मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

फैक्ट
स्टेशन - ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी व चारबाग
दूरी- ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग कुल 8.5 किलोमीटर
काम शुरू हुआ- 2014 में
ट्रायल शुरू हुआ- 1 दिसम्बर 2016 से

सीएमआरसी ने मेट्रो का स्पीड ट्रायल व अन्य पहलुओं की जांच केबाद कॉमर्शियल रन शुरू करने का प्रमाण पत्र दे दिया है। अब किसी भी दिन कॉमर्शियल रन शुरू किया जा सकता है। - कुमार केशव, एमडी एलएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed