UP News: 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए', सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के सामने रखी डिमांड; गिरी गाज
सीडीओ ने डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के सामने डिमांड रखी। कहा कि 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए'। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। मामला एटा जिले का बताया जा रहा है।
वीडियो में सीडीओ, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से बात कर रहे हैं। उनसे कहते हैं कि 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए। आप अपने आदमी हैं पचौरी, पैसे दिलवाइए।'
हालांकि, संजीव पचौरी ने सीडीओ की इस कथित मांग को इन्कार कर दिया। उन्होंने पैसे के किसी भी लेन-देन में शामिल होने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
शासन तक पहुंचा मामला... केशव मौर्य ने किया सस्पेंड
बताया गया कि नागेंद्र नारायण मिश्रा ग्राम्य विकास सेवा (बीडीओ से प्रोन्नत) होकर सीडीओ बने हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.