फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMO inspected CHC, expressed displeasure over the dirt found

Lucknow News: सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Tue, 14 Apr 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
CMO inspected CHC, expressed displeasure over the dirt found
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने सोमवार को चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य (सीएचसी) केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों में पीने के पानी से लेकर ओटी, जनरल वार्ड और इमरजेंसी तक के इंतजाम देखे। प्रसूताओं से बात कर इलाज संबंधी जानकारी हासिल की। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इससे पहले 16 मार्च को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। वहां उन्हें ढेरों खामियां मिली थीं। इसके बाद कमिश्नर ने भी अस्पताल का जायजा लिया था। गड़बड़ी मिलने के बाद तत्कालीन सीएचसी अधीक्षिका डॉ. ज्योति कांबले का तबादला किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर पाई गईं। स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और पेयजल व्यवस्था में सुधार दिखा है। कहा कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed