{"_id":"5b93e7d8867a55013061afa1","slug":"cm-yogi-worried-for-death-due-to-fever-in-bareilly-and-badau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली व बदायूं में बुखार से मौत पर सीएम सख्त, डॉक्टरों की टीम कल होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली व बदायूं में बुखार से मौत पर सीएम सख्त, डॉक्टरों की टीम कल होगी रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली व बदायूं में फैले बुखार पर नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय डॉक्टरों के तीन दल रविवार को भेजे जाऐंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वहां फैले बुखार के कारण हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए राज्यस्तरीय डॉक्टरों के दल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इनमें एक एक टीम बरेली और दो टीम बदायूं जाएगी। टीम जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करके बुखार पर प्रभावी नियंत्रण में सहयोग करेगी।
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य वी हेकाली झिमोमी ने बताया कि बरेली जिले के लिए डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, डॉ.एके शर्मा, डॉ.सुदेश कुमार, डॉ. शुएब को नामित किया गया है, जबकि बदायूं के लिए एक टीम में डॉ. विकास सिंघल, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र मिश्रा और दूसरी टीम में डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ.एके वर्मा व डॉ. रामकेत यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इनमें से डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी कीट विज्ञानी हैं। जबकि रामकेत यादव वरिष्ठ मलेरिया इंस्पेक्टर हैं। ये तीनों टीमें स्वास्थ्य इकाईयों पर कीटनाशक व दवाइयों की उपलब्ध्ता सुनिश्चित कराएंगी। टीम बुखार से पीड़ित रोगियों की जांच एवं इलाज के लिए स्थानीय दलों की संख्या बढ़वाने, सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ये दल विशेष शिविरों के माध्यम से समस्त बुखार पीड़ित रोगियों की ब्लड स्लाइड बनाकर रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच कराएंगे। फिर उन्हें मानक के अनुसार इलाज भी उपलब्ध कराएंगे।
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत ये राज्यस्तरीय दल बुखार से प्रभावित सभी गांवों में मच्छरों के नियंत्रण केलिए लार्विसाइड स्प्रे, फॉगिंग, मरीजों के घरों के आस-पास के 50 घरों के क्षेत्र में फोकल रेजीडुअल स्प्रे भी कराएंगे।
ये तीनों टीमें अपने साथ दवाइयां और रैपिड डायग्नोस्टिक किट भी ले जा रही हैं। जिलों के चिकित्सकों की टीम केसाथ मिलकर सभी लोग जनता को साफ-सफाई से रहने केलिए जागरूक भी करेंगे। इसके लिए पैम्फलेट, बैनर, माइक और समाचार पत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा।