फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi will visit flood affected area of UP

सीएम योगी आज करेंगे गोंडा, बहराइच और बाराबंकी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, देंगे राहत सामग्री

Fri, 24 Aug 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will visit flood affected area of UP
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्वार को अवध क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करेंगे। अभी तक गोंडा, बाराबंकी और बहराइच में उनके हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम निर्धारित है। बाराबंकी में वह बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर में निर्धारित कार्यख्रम के अनुसार सीएम सबसे पहले बहराइच के बाढ़ प्रभावित महसी क्षेत्र में सीएम हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा के बाढ़ प्रभावित करनैलगंज इलाके का हाई दौरा करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पालहापुर में बने हेलिपैड पर लैंड करेगा। फिर करनैलगंज तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और राहत कार्यों की हकीकत जानेंगे।
विज्ञापन


यहां से सीएम बाराबंकी रवाना होंगे। वह बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित छेत्र हेतमापुर का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटे जाने वाले कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियां हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed