फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will be the star promulgator in five state election

पांच राज्यों के चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम को भी मिलेगी कमान

Tue, 09 Oct 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
cm yogi will be the star promulgator in five state election
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को भी चुनाव प्रचार की कमान सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश से बड़ी संख्या में सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी पांचों राज्यों में चुनाव प्रबंधन पर जाएंगे। सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में योगी, केशव और दिनेश सहित अन्य मंत्रियों व पदाधिकारियों को चुनाव में लगाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


भाजपा ने गुजरात और कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा था। दोनों प्रदेशों में बड़ी संख्या में योगी की सभाएं, रैलियां और रोड शो कराए गए थे। गुजरात और कर्नाटक में योगी के प्रचार वाले क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता और नतीजे पक्ष में आने के बाद भाजपा ने पांच राज्यों के चुनाव में योगी की धुआंधार रैलियां और रोड शो कराने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चुनावी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

भाजपा चुनावों में योगी की तेजतर्रार भगवा छवि का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। राजस्थान के अलवर, सीकर, जयपुर, चुरू सहित नाथ संप्रदाय से जुड़े क्षेत्रों में योगी की अधिक सभाएं कराई जाएगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन बंसल, केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य को राजस्थान में प्रचार व प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। पिछड़े व अति पिछड़ों में केशव मौर्य की लोकप्रियता को भी भुनाएगी। मौर्य की सभाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा बहुल क्षेत्रों में कराई जाएगी।


परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में एक टीम भोपाल भेजी गई है। ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य नेताओं को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed