फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm yogi welcomes Dr Mahendra Nath Pandey in bjp office Lucknow

भाजपा के नए अध्यक्ष का लखनऊ में भव्य स्वागत, बोले- 2019 में 80 सीटों पर कमल खिलाना है मकसद

Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi welcomes Dr Mahendra Nath Pandey in bjp office Lucknow
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का सोमवार को राजधानी आने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें अमौसी एयरपोर्ट से जुलूस के रूप में वाहनों के लंबे काफिले के साथ प्रदेश कार्यालय लाया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में शत प्रतिशत और लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


कहा, सपा-बसपा से जनहित का कामों की उम्मीद नहीं की जा सकती। पिछले 15 साल में सपा-बसपा ने सरकारी मशीनरी का जैसा राजनीतिकरण किया है, वैसा देश में कहीं नहीं हुआ।
विज्ञापन


अध्यक्ष बनने के बाद पहले बार लखनऊ आए महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जनता ने भाजपा को सपा-बसपा से अलग मानकर इतना विशाल बहुमत दिया है। सरकार के साथ सामंजस्य से काम कर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक और जनता की बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। भाजपा केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, इसलिए जिंदादिल और जीवंत राजनीतिक दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक से ही लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादे पूरे करने शुरू कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी है कि नीचे तक जनता की सेवा करें और जनता की कठिनाइयों को ऊपर तक पहुंचाएं। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को जिस बुलंदी तक पहुंचाया है, उससे भी आगे लेकर जाना है। विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव 2019 में भी 80 सीटों तक जाना है, नगरीय निकाय चुनाव में शत प्रतिशत सीटें जीतनी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मोदी व योगी सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाएं और उनकी निगरानी करें।

उन्होंने कहा कि इस समय देश में सुपर संयोग है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्म से योगी हैं जबकि यूपी के सीएम कर्म व धर्म दोनों ने योगी हैं।

यूपी की जीत ने बढ़ाया विश्वास

Cm yogi welcomes Dr Mahendra Nath Pandey in bjp office Lucknow
सीएम योगी ने भाजपा के नए अध्यक्ष का स्वागत किया। - फोटो : amar ujala

डॉ. पांडेय ने कहा कि यूपी में भाजपा की इतनी बड़ी जीत का असर अन्य प्रदेशों पर भी पड़ा है। अन्य प्रदेशों से भाजपा के सांसद भी मानते हैं कि यूपी की जीत ने उनके प्रदेश में भी जनता में भाजपा की जीत का विश्वास पैदा किया है। देश यूपी की ओर उम्मीद से देख रहा है, उस उम्मीद को पूरा करना सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

सक्रियता है जीत का मूल मंत्र
डॉ. पांडेय ने कहा कि भाजपा की जीत का मूलमंत्र कार्यकर्ताओं की लगातार सक्रियता है। केंद्र में सरकार बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निरंतर सक्रिय हैं। संगठन और सरकार के निरंतर कार्यक्रमों के जरिये कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखा है। भाजपा में आराम के लिए जगह नहीं है।

कांग्रेस में गमछे वाले नेता हैं, कार्यकर्ता नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव सत्ता की राजनीति की है। सत्ता बनने पर सरकार से संगठन चलाने का प्रयास किया। उसका नतीजा है कि आज यूपी में कांग्रेस के पास लकदक गमछे वाले दो-चार नेता तो हैं लेकिन जमीन पर काम करने केलिए कार्यकर्ता नहीं है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2007 में मायावती ने नारा दिया था, चढ़ गुंडों की छाती पर... , लेकिन जब सत्ता में आए तो गुंडे हाथी पर चढ़ गए।

2019 के लिए अभी से करें व्यूह रचना : योगी

Cm yogi welcomes Dr Mahendra Nath Pandey in bjp office Lucknow
सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादे और आश्वासन को पूरा करने का काम कर रही है। सरकार के जन कल्याण कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में संगठन व सरकार की भूमिका होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय निकाय चुनाव के साथ 2019 के लिए अभी से बूथ रचना करें और सरकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय को मोदी व शाह ने एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत किया है जो विद्यार्थी जीवन से ही इस वैचारिक अधिष्ठान के साथ जुड़कर संघर्ष के पर्याय रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पांडेय की सज्जनता और सूझबूझ से संगठन व सरकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने, प्रधानमंत्री व अमित शाह की ओर से दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर सकेंगे।

संगठन सरकार से बड़ा है :  केशव
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार कार्यकर्ता और संगठन के दम पर ही बनती है। संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक या सांसद कार्यकर्ता से बड़ा नहीं हो सकता। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री उत्तर प्रदेश से होने के कारण 2019 में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सपा, बसपा और कांग्रेस तो भाजपा के सामने ठहरने की स्थिति में नहीं है। पांडेय के रूप में कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं।
 
ये भी रहे मौजूद
पदभार ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, लालजी टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, जेपीएस राठौर और विद्यासागर सोनकर समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed