फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi tried to balance in portfolio distribution among ministers

यूपी सरकार में 24 मंत्रियों की मदद करेंगे 13 राज्यमंत्री

Thu, 23 Mar 2017 02:12 PM IST
amarujala.com, written by राजेंद्र सिंह
amarujala.com, written by राजेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
cm yogi tried to balance in portfolio distribution among ministers
योगी आदित्यनाथ
राज्यमंत्रियों के विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने संतुलन बनाने की कोशिश की है। 13 राज्यमंत्रियों को 24 कैबिनेट मंत्रियों का साथ मिलेगा। कोशिश यह की गई है कि जूनियर व सीनियर मंत्रियों के बीच टकराव न हो।
विज्ञापन


पूरी तरह तो नहीं लेकिन कोशिश यह है कि पिछड़ों के साथ पिछड़े और अगड़ों के साथ अगड़े मंत्रियों की जुगलबंदी हो। कई राज्यमंत्री ऐसे हैं जो तीन-तीन कैबिनेट मंत्रियों के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने अपने साथ 8 राज्यमंत्रियों को लगाया है। खास बात यह है कि स्वतंत्र प्रभार के 7 राज्यमंत्रियों को अलग-अलग विभागों में  राज्यमंत्री बनाया गया है। योगी मंत्रिपरिषद में 13 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें वरिष्ठ और भारी-भरकम महकमों के मंत्रियों के साथ लगाया गया है। सीएम आदित्यनाथ ने अपने पास 37 विभाग रखे हैं। उनके साथ 8 राज्यमंत्री होंगे। ये दूसरे कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी काम करेंगे।

कैबिनेट और राज्यमंत्रियों में सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है। राज्यमंत्री गुलाबो देवी को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के साथ लगाया गया है। गुलाबो व रमापति, दोनों ही सुरक्षित सीटों से चुनाव जीते हैं।

 

इस तरह हुआ व‌िभागों का बंटवारा

cm yogi tried to balance in portfolio distribution among ministers
चेतन चौहान - फोटो : demo pic
राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद राज्यसंपत्ति विभाग में मुख्यमंत्री के साथ हैं तो दो काबीना मंत्रियों के साथ भी काम करेंगे। पशुधन में उनके काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी होंगे तो मत्स्य में एसपी सिंह बघेल।

निषाद और उनके दोनों काबीना मंत्री पिछड़े वर्ग से आते हैं। अर्चना पांडेय खनन में मुख्यमंत्री के साथ तो आबकारी में जयप्रकाश सिंह के साथ काम करेंगी। अर्चना और उनके काबीना मंत्री अगड़ी जाति के हैं।

अपना दल के जयप्रकाश सिंह जैकी को मुख्यमंत्री ने अपने दो विभागों कारागार और लोक सेवा प्रबंधन में रखा है। गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग पूरी तरह योगी के 6 विभागों के राज्य मंत्री हैं।

रणवेन्द्र प्रताप सिंह को सूर्य प्रताप शाही का राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों ही अगड़े समाज से हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की सबसे अहम सीट वाराणसी दक्षिण से विधायक नीलकंठ तिवारी सूचना में मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री रहेंगे।

साथ ही विधि एवं न्याय में बृजेश पाठक के साथ तो खेल एवं युवा कल्याण में चेतन चौहान के साथ काम करेंगे। सरदार बलदेव औलख को लक्ष्मीनारायण और धर्मपाल सिंह के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है। दोनों के साथ ही उनके सामाजिक समीकरण ठीक हैं।

 

योगी के विभागों में रहेंगे ये राज्यमंत्री

cm yogi tried to balance in portfolio distribution among ministers
सीएम योगी आदित्यनाथ
औलख जट सिख हैं तो लक्ष्मीनारायण जाट और धर्मपाल सिंह लोधी। यानी तीनों ही पिछड़े वर्ग से हैं। लखनऊ के राज्यमंत्री मोहसिन रजा खां को यहीं के पूर्व मेयर डॉ. दिनेश शर्मा के साथ ही लक्ष्मीनारायण चौधरी के साथ लगाया गया है।

दलित समाज से आने वाले मन्नु कोरी को स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ राज्यमंत्री बनाया गया है। सुरेश पासी आवास विभाग में सीएम के साथ और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास में चेतन चौहान के साथ राज्यमंत्री रहेंगे।

कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को पूरे शिक्षा विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है। वह बेसिक शिक्षा में अनुपमा जायसवाल, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में डॉ. दिनेश शर्मा और प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा में आशुतोष टंडन के साथ रहेंगे। 

योगी के विभागों में रहेंगे ये राज्यमंत्री
जयप्रकाश निषाद : राज्य संपत्ति, नगर भूमि
अर्चना पांडेय : खनन
जयकुमार सिंह जैकी:  कारागार, लोक सेवा प्रबंधन,
अतुल गर्ग: खाद्य रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट-माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
नीलकंठ तिवारी : सूचना
गिरी यादव: अभाव, सहायता एवं पुनर्वास
सुरेश पासी: आवास

स्वात‌ि स‌िंह को म‌िला मह‌िला कल्याण व‌िभाग

cm yogi tried to balance in portfolio distribution among ministers
स्वा‌त‌ि स‌िंह - फोटो : demo pic
स्वतंत्र प्रभार के 7 मंत्रियों को राज्यमंत्री का भी काम
स्वतंत्र प्रभार के 7 मंत्रियों को भी अपने विभागों से इतर एक-एक अहम महकमे में राज्यमंत्री का कार्य आवंटित किया गया है। अनुपमा जायसवाल को सीएम योगी के साथ राजस्व और राजेश अग्रवाल के साथ वित्त विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया है।

इसी तरह सुरेश राणा को सतीश महाना के साथ औद्योगिक विकास, उपेन्द्र तिवारी को मुकुट बिहारी वर्मा के साथ सहकारिता में, स्वतंत्र देव को श्रीकांत शर्मा के साथ ऊर्जा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी को पीडब्लूडी और स्वाति सिंह को मातृ एवं शिशु कल्याण में राज्यमंत्री के रूप में काम आवंटित किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त कार्यभार
अनुपमा जायसवाल: राजस्व व वित्त
सुरेश राणा: औद्योगिक विकास
उपेन्द्र तिवारी: सहकारिता
डॉ. महेन्द्र सिंह: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
स्वतंत्र देव सिंह : ऊर्जा
भूपेन्द्र चौधरी : लोकनिर्माण विभाग,
स्वाति सिंह: महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed