फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi spoke in NITI Aayog: Per capita income doubled in UP in seven years, now rule of law in the state

नीति आयोग में बोले सीएम योगी: सात वर्षों में यूपी में दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय, प्रदेश में अब कानून का राज

Sat, 27 Jul 2024 08:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jul 2024 08:05 PM IST
सार

CM Yogi spoke in NITI Aayog:दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात वर्षों में यूपी में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है।
 

विज्ञापन
CM Yogi spoke in NITI Aayog: Per capita income doubled in UP in seven years, now rule of law in the state
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक में कहा कि सात वर्षों में यूपी में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर, समृद्ध, सक्षम, समर्थ, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के दृष्टिकोण को दिखाता है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करना ही हमारा मिशन है। उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सात वर्ष पहले यह प्रदेश एक बीमारू राज्य और देश के विकास का बैरियर माना जाता था। आज यह अनलिमिटेड पोटेंशियल (असीमित संभावनाओं) वाले राज्य के रूप में स्थापित हुआ है।

विज्ञापन


10 सेक्टरों में नियोजित विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, कारोबारी सुगमता, निवेश अनुकूल नीतियों और सुशासन के कारण उत्तर प्रदेश आज देश में निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन (अनुकूल स्थान) के तौर पर उभरा है। उन्होंने एमएसएमई, महिला सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, पीएम गति शक्ति, स्वास्थ्य एवं पोषण पर चरणवार यूपी की उपलब्धियां गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को 10 सेक्टरों में वर्गीकृत करते हुए नियोजित प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी की 351 बेस्ट प्रैक्टिस नीति आयोग के पोर्टल पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश फ्रंट रनर कैटेगरी में शामिल हो गया है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक प्रदेश की 351 बेस्ट प्रैक्टिसेस वर्तमान में नीति आयोग के ‘नीति फॉर स्टेट्स पोर्टल’ पर अपलोड हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी जनवरी, 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में आमंत्रित करते हुए कहा कि 12 वर्ष के बाद यह पावन अवसर आता है। राज्य सरकार महाकुंभ-2025 के स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है। सभी तैयारियां पूर्ण होने की ओर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कानून का राज
सीएम योगी ने कहा कि कानून के राज से देश-विदेश में प्रदेश के बारे में धारणा बदली है। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश, देश में नंबर एक पर है। वर्तमान में प्रदेश में एक भी ऐसा संगठित अपराधी नहीं है, जो जेल के बाहर हो। प्रदेश सरकार पुलिस बल का लगातार आधुनिकीकरण कर रही है। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक जिले में साइबर क्राइम थाना स्थापित किया गया है।


जीडीपी में हमारा 9.2 प्रतिशत योगदान
सीएम ने कहा कि प्रदेश में 56 लाख से अधिक गरीब आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन, मिशन शक्ति, स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, वृहद वृक्षारोपण जन अभियान, मातृभूमि योजना आदि को लागू किया जा रहा है। आकांक्षात्मक विकास खंड योजना और आकांक्षी नगर निकाय योजना लागू की हैं। आकांक्षात्मक विकास खंडों में ‘मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ में चयनित युवा सीएम फेलो के रूप में कार्य कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रीय जीडीपी में 9.2 प्रतिशत योगदान के साथ उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। पिछले 7 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed