{"_id":"5c868bc7bdec22146c223181","slug":"cm-yogi-speaks-on-sp-bsp-alliance-calculation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के चुनावी गणित पर योगी बोले : बबुआ 5 × बुआ 0 = शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के चुनावी गणित पर योगी बोले : बबुआ 5 × बुआ 0 = शून्य
Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन के चुनावी गणित पर सीएम योगी ने हिसाब किताब लगाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुआ और बबुआ का गठबंधन भ्रष्ट है। गणित के फॉर्मूले की चर्चा करते हुए योगी बोले कि, शून्य से किसी भी अंक से गुणा करने पर शून्य ही आता है। इसी तरह अगर सपा के पांच से बसपा के जीरो को गुणा किया जाए तो जीरो ही आएगा। वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुका है। 2014 में अखिलेश यादव यहां सत्ता में थे। तब उनकी क्या दुर्गति हुई थी, हर व्यक्ति जानता है। 2017 में भी दो लड़के यूपी में आए थे। उन्होंने जनता को बरगलाने के लिए बहुत नारे दिए, लेकिन जनता ने उनके अराजक, भ्रष्ट और काले कारनामों को ठेंगा दिखा दिया। आज बुआ और बबुआ एक मंच पर आए हैं।
दलित चेतना को नया आयाम देने वाले महापुरुषों के स्मारकों को अखिलेश ध्वस्त करने की बात करते थे। आज जब उनके खुद के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा तो बुआ की गोदी में बैठकर अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी को पता है यह भ्रष्टाचार और अराजकता का गठबंधन है। जनता ऐसी किसी भी महामिलावट को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसका लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है।

ओपिनियन पोल को किया खारिज
ओपिनियन पोल में भाजपा की सीटें कम होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि ये आंकड़े 6 माह पहले के हैं। इसके बाद पीएम के कार्यक्रम, संगठनात्मक रणनीति, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत और एयर स्ट्राइक ने देश के जज्बे को एक नई जीवंतता दी है। 2019 में मोदी के नेतृत्व में फिर भाजपा सरकार बनेगी।
रमजान को चुनाव से जोड़ना ओछी राजनीति
रमजान को चुनाव से जोड़ने पर भी योगी ने आपत्ति जताई। कहा, ऐसा करके ओछी राजनीति की जा रही है। मुसलमान रमजान मनाएं, उन्हें रमजान मनाने से कौन रोक रहा है। पर्व देश की संवैधानिक परंपरा का हिस्सा हैं। चुनाव प्रचार आप दिन भर कर सकते हैं और चुनाव के दिन मतदान कर सकते हैं। इसमें कहां से पर्व आड़े आते हैं।

जो आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे, वे सेना के शौर्य का सुबूत मांग रहे
सीएम ने कहा कि सपा-बसपा के सहयोग से चलने वाली कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। लेकिन भाजपा सरकार में आतंकियों को गोली खिलाई जा रही है।
विकास, सुरक्षा, सुशासन के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव, संगठन तय करेगा किसे टिकट
योगी ने कहा कि विकास, सुरक्षा और सुशासन भाजपा के चुनाव संकल्प-पत्र के हिस्से होंगे। हम विपक्ष के काम और अपने समय के कामों का तुलनात्मक आंकड़ा जनता के सामने रखेंगे। मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने के सवाल पर योगी ने कहा कि संगठन तय करेगा किसे टिकट दिया जाए।

फारुख का बयान दुर्भाग्यपूर्ण
योगी ने जम्मू-काश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के एयर स्ट्राइक को सियासी स्टंट और चुनाव आयोग को सियासी बताने वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा, सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाने वालों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। ये लोग कभी सुप्रीम कोर्ट पर उंगली उठाते हैं, कभी चुनाव आयोग पर। जो इनकी संवैधानिक निष्ठा को ही संदेह के घेरे में डालती है।
राहुल को खुद नहीं पता क्या बोल रहे
राफेल पर राहुल गांधी के बयान पर योगी ने कहा कि राहुल उतना ही बोलते हैं जितना उन्हें रटाया जाता है। राहुल से टूजी और डीजी के बारे में पूछना चाहिए। टूजी का मतलब राहुल और सोनियाजी से है और डीजी का मतलब दामादजी है। दामादजी के कारनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस में संस्कार खत्म हो गया है। राहुल अमेरिका के राजदूत से मिलते हैं, तो भारत के संगठनों को कठघरे में खड़ा करते हैं। जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को क्लीन चिट देते हैं और आतंकियों के नाम के साथ जी लगाते हैं। देश के संवैधानिक प्रमुख प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। ये कांग्रेस के संस्कार हैं, जो पंडित नेहरू से चौथी पीढ़ी राहुल तक आते-आते पतन की पराकाष्ठा पार कर गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन