फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi said, there should be no display of weapons on Chehallum

UP News : सीएम ने दिए सख्त निर्देश, चेहल्लूम पर न हो हथियारों का प्रदर्शन,गो तस्करी में करें कठोर कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2023 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अगामी दिनों में आने वाले त्योहार व पर्व पर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से आमजन के दरवाजे खुले रखने को कहा है, ताकि उनके समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
CM yogi said, there should be no display of weapons on Chehallum
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अगामी दिनों में आने वाले त्योहार व पर्व पर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से आमजन के दरवाजे खुले रखने को कहा है, ताकि उनके समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके। उन्होंने फील्ड में तैनात अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनशिकायतों का निस्तारण करने पर जोर देते हुए जिला स्तर जर जनसुनवाई की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेहल्लूम पर निकलने वाले जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन न होने देने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को सभी मंडलायुक्त, डीएम, एडीजी,आईजी. पुलिस कमिश्नर, एसपी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का यह समय कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन चेहल्लुम का जुलूस निकलेगा। इस दौरान हथियारों का प्रदर्शन न होने पाए। त्योहारों पर सभी जनपदों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए उन्होंने गोकशी और गो तस्करी के मामलों कठोरतम कार्रवाई करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने तहसील स्तर पर अभियान चलाकर वरासत के मामलों की समीक्षा करने और अवैध बस और टैक्सी स्टैंडों को हटाने के लिए अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। इस काम में पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निकाय और विकास प्राधिकरणों को समन्वय बना कर कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का एक और विवादास्पद बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा, मनोज पांडेय ने दी नसीहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होटल पार्क व्यू इन में छापे जा रहे थे जाली नोट, पांच गिरफ्तार, 3.20 लाख के जाली नोट बरामद


उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर नगर निकाय और ग्राम पंचायतों में फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर तुरंत चार लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने किसी भी मामले को लटकाए न रखने की हिदायत देते हुए अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। जी-20 के आयोजन के दृष्टिगत एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed