फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said: No one should be left out by taking precautionary dose

सीएम योगी ने कहा : एहतियाती खुराक लगवाने से कोई न छूटे, 30 सितंबर तक निशुल्क दी जा रही है एहतियाती खुराक

Thu, 08 Sep 2022 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Sep 2022 01:16 AM IST
सार

प्रदेश में एहतियाती खुराक लेने में लोगों में उत्साह है। देवरिया में छह सितंबर तक 35.35 प्रतिशत, महोबा में 32.98 प्रतिशत, रायबरेली में 32.60 प्रतिशत,  मुजफ्फरनगर में 32 प्रतिशत और लखीमपुर खीरी में 30.79 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती खुराक ली है।

विज्ञापन
CM Yogi said: No one should be left out by taking precautionary dose
सीएम योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एहतियाती खुराक से कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। 30 सितंबर तक हर पात्र व्यक्ति को यह खुराक दें दें ताकि कोरोना महामारी को रोका जा सके। प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छह सितंबर से 75 दिन के लिए निशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के  करीबतीन करोड़ से अधिक वयस्कों ने टीके की एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में बुधवार को पांच लोगों को खुराक दी गई। अब तक 15 करोड़ 46 लाख लोगों को पहली खुराक, 16 करोड़ 78 लाख को दूसरी और तीन करोड़ 10 लाख को एहतियाती खुराक दी गई है। अब तक कुल 37 करोड़ 56 लाख खुराक प्रदेशवासियों को दी गई है।
विज्ञापन


एहतियाती खुराक लेने में देवरिया अव्वल
प्रदेश में एहतियाती खुराक लेने में लोगों में उत्साह है। इस मामले में देवरिया जनपद सबसे आगे है। देवरिया में छह सितंबर तक 35.35 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती खुराक ले ली है। इसी तरह महोबा में 32.98 प्रतिशत, रायबरेली में 32.60 प्रतिशत,  मुजफ्फरनगर में 32 प्रतिशत और लखीमपुर खीरी में 30.79 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। कोविड के जांच के बाद टीकाकरण के मामले में भी उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed