फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi said In World Hindu Economic Forum-2024 UP will become an economy of 32 lakh crores by March

वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024: सीएम योगी बोले- मार्च तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी

Sun, 15 Dec 2024 09:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 09:09 AM IST
सार

सीएम योगी वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में शामिल हुए। इसमें उन्होंने 2017 के बाद यूपी में आए बदलावों और समृद्धि की चर्चा की।

विज्ञापन
CM Yogi said In World Hindu Economic Forum-2024 UP will become an economy of 32 lakh crores by March
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुंबई पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सभी को महाकुंभ में आमंत्रित किया। कहा कि इसमें 40 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस यूपी की जीडीपी 2012 से 2017 तक महज 12.5 लाख से 13 लाख करोड़ रुपये थी, वहीं मार्च 2025 में यह 32 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अपनी पुस्तक ए व्यू फार्म आउटसाइड : व्हाई गुड इकोनॉमिक्स वर्क फॉर एवरीवन के लोकार्पण में कहा था कि भारत कभी भी धनी देश नहीं रहा। भारत में घी-दूध की नदियां और उसके सोने की चिड़िया होने के मिथक पर आधारित पुस्तकों को जला देने की आवश्यकता है। ऐसे नियंताओं से क्या उम्मीद हैं। यह राम, श्रीकृष्ण को मिथक और भारत की विरासत को अपमानित करते हैं।

विज्ञापन

बहुसंख्यक हित की चर्चा अपराध कैसे

सीएम योगी ने कांग्रेस और विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने राज्यसभा के सभापति व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ नोटिस दिया है। यह लोग सच बोलने वाले को महाभियोग की धौंस देकर मुंह बंद करने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर यादव ने समान नागरिक संहिता की बात कही। भारत में बहुसंख्यक समाज के हितों की चर्चा हुई, किसी ने सच्चाई कही तो कौन सा अपराध हुआ। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास, आरएसएस या भाजपा से नहीं जुड़े थे लेकिन अत्यंत ज्ञानी राहुल गांधी जैसे विद्वान यह भी कह देंगे कि वेदव्यास संघ की शाखा में गए होंगे।

यूपी ने सामने रखा विकास का उदाहरण

सीएम योगी ने कहा कि विरासत व विकास का समन्वय कैसे आगे बढ़ सकता है। यह उत्तर प्रदेश ने करके दिखाया। वर्ष 2014 के पहले काशी में सालभर में 50 लाख पर्यटक आ पाते थे और इस वर्ष 16 करोड़ पर्यटक आए हैं। वर्ष 2023 में यूपी में 62 करोड़ से अधिक पर्यटक आए थे, पहले यह संख्या किसी तरह पूरे वर्ष में एक-डेढ़ करोड़ होती थी।

जीडीपी में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी

योगी ने कहा कि जब हम आए थे तो यूपी दसवीं अर्थव्यवस्था थी। अब यह देश की जीडीपी में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी दे रहा है। अब यूपी से पलायन नहीं होता है। पीएम ने अयोध्या में श्रमिकों के श्रम का सम्मान कर पुष्पवर्षा की। दूसरी तरफ ऐसे भी शासक थे, जो ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट देते थे। कार्यक्रम में स्वामी विज्ञानानंद, आयोजन समिति के सचिव रविकांत मिश्र, आरएसएस मुंबई महानगर के संघचालक सुरेश भगेरिया और स्वदेश खेतावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed