फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi's visit: Chief Minister will go to Ayodhya to prepare for Pran Pratistha

Ayodhya : सीएम योगी आज दोपहर से रामनगरी में, परखेंगे दीपोत्सव और प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी, बिताएंगे 19 घंटे

Sat, 21 Oct 2023 06:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Oct 2023 06:09 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:35 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 3:45 बजे हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi's visit: Chief Minister will go to Ayodhya to prepare for Pran Pratistha
सीएम योगी समय-समय पर अयोध्या जाते रहते हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आ रहे हैं। वे रामनगरी में 19 घंटे बिताएंगे। सीएम दीपोत्सव व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां परखेंगे। सीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक अमले में हलचल रही। दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:35 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 3:45 बजे हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। 4:05 बजे रामजन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे। 4:40 बजे आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 6:15 से 7:15 बजे तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


 7:30 बजे सरयू अतिथि गृह जाएंगे। रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 अक्तूबर को सुबह 08 बजे बड़ी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 8:15 बजे सरयू अतिथि गृह में संतों के साथ जलपान व चर्चा करेंगे। 9:30 बजे अंतरराष्ट्रीय बस स्टाप पर बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10:30 बजे रामकथा पार्क से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होना है। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रस्तावित है। इसलिए सीएम के दौरे को बहुत ही खास माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed