{"_id":"5fcdfe0ba04af65c0a1eb62e","slug":"cm-yogi-review-meeting-on-magh-mela-and-sant-samagam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने माघ मेला व संत समागम की तैयारियों की समीक्षा की, बोले- कुंभ मेला की तरह हो स्वच्छता व सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने माघ मेला व संत समागम की तैयारियों की समीक्षा की, बोले- कुंभ मेला की तरह हो स्वच्छता व सुरक्षा
Mon, 07 Dec 2020 03:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रयागराज के माघ मेले और वृन्दावन व मथुरा में प्रस्तावित 16 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले संत समागम-2021 की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इन्हें प्रयागराज कुम्भ-2019 की तरह स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदण्डों के आधार पर आयोजित किया जाए। आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में गंगा और वृन्दावन व मथुरा में यमुना की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए। इन दोनों आयोजनों के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर निरन्तर समीक्षाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर साप्ताहिक व पाक्षिक समीक्षा करते हुए आयोजनों की तैयारियों और प्रगति से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन