{"_id":"5e31bb9c8ebc3e4b425e13a6","slug":"cm-yogi-put-every-engineers-into-catching-the-bull-said-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने में लगा दिया : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने में लगा दिया : अखिलेश
Wed, 29 Jan 2020 10:36 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में सपा (समाजवादी पार्टी) नेता ललई यादव के घर शोक संवेदना कार्यक्रम में जाते समय सुल्तानपुर में कुछ देर रुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों को सांड पकड़ने और टीचर्स को बहू तैयार करने में लगा दिया है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से जौनपुर जाते समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहर के बाईपास स्थित अल्फा इस्लामिया स्कूल पर कुछ देर के लिए रुके। यहां सपा नेता सलाउद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को गायों से तक से नहीं बचा पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जिन इंजीनियरों को जल्दी पुल बनाने में लगाना था, उन्हें सांड को पकड़ने में लगा दिया गया है। टीचर्स को बच्चों को पढ़ाने के बजाय बहू तैयार करने में लगा दिया है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी को लैपटॉप से प्रेम नहीं है। उन्हें शौचालयों से प्यार है।
विज्ञापन
समाजवादियों के लैपटॉप अभी भी चल रहे हैं जबकि शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। 108 व 102 एंबुलेंस सेवा बर्बाद कर दी गई। डायल 100 को 112 नाम देने से आखिर पुलिस में क्या बदलाव आ गया है। हमारे डायल 100 की गाड़ियों का टायर बदल देते लेकिन स्टीकर बदल दिया गया।
सीएए के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में ही नहीं दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में भी सीएए का विरोध चल रहा है। ये भेदभाव कर रहे हैं। वोट की राजनीति संविधान के साथ खिलवाड़ करके नहीं होनी चाहिए। सवाल यह है कि क्या लोगों की आय दोगुनी हो गई, क्या नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलने लगे, क्या जीएसटी और नोटबंदी के बाद व्यापार बढ़ गया। हालत यह है कि हमारी अर्थ व्यवस्था ढह गई है।