फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi paid homage to by offering flowers at his portrait On SC Bose birth anniversary in Lucknow

सुभाष चंद्र बोस जयंती: सीएम योगी ने पुष्पार्पित कर किया नमन, बोले- देश के लिए नेता जी का योगदान अविस्मरणीय

Fri, 23 Jan 2026 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 09:52 AM IST
सार

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर राजधानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी ने नेता जी के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi paid homage to by offering flowers at his portrait On SC Bose birth anniversary in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Govt YT Channel

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर हजरतगंज स्थित नेताजी सुभाष चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने नेता जी के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसा नाम है, जिसके माध्यम से प्रत्येक भारतीय को उनके विराट व्यक्तित्व और कृतित्व का बोध होता है। राष्ट्र के प्रति निष्ठा का भाव, साहस, वीरता और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के अभियान में उनके योगदान के कारण प्रत्येक देशवासी नेताजी के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव रखता है। हमें उनके व्यक्तित्व में ओज, तेज और किसी विपरीत परिस्थिति में भी देशद्रोही और देश विरोधी तत्वों के सामने न झुकने का दृढ़ संकल्प दिखाई देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पूरा देश महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वाधीनता आंदोलन को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर था। उन परिस्थितियों में सुभाष चंद्र बोस ने क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में आजादी की लड़ाई को नई गति प्रदान की। उनके द्वारा किया गया आह्वान कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ देश के नागरिकों के लिए मंत्र बन गया था। 


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed