फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi orders to resume ramleela in mathura

काशी में ई-पूजा और अयोध्या में कई साल से बंद रामलीला शुरू कराएंगे सीएम योगी

Thu, 27 Apr 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Apr 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
cm yogi orders to resume ramleela in mathura
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में ई-पूजा, ई-डोनेशन, कैलाश मानसरोवर यात्रा और सिंधु यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में कई वर्षों से बंद चल रहा रामलीला का मंचन फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। मथुरा में रासलीला और चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम भी चलाने के लिए कहा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल के निर्माण के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों की सुविधा का भी खास ध्यान रखा जाए। वहां तक जाने के लिए एप्रोच रोड भी बनाई जाएं। 
विज्ञापन


इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आगामी 15 दिन में लॉन्च कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को शास्त्री भवन में धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी न‌िर्देश द‌िए

cm yogi orders to resume ramleela in mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 14.77 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा भजन संध्या स्थल का काम हर हाल में जून, 2018 तक पूरा कर लिया जाए। चित्रकूट में भजन संध्या और परिक्रमा स्थल का निर्माण भी निर्धारित समयसीमा के भीतर कराया जाए। 

इसके लिए 13.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिरों के संपर्क मार्ग फोरलेन बनाए जाने के साथ-साथ लोगों के लिए बैठने, विश्राम गृह और पेयजल सुविधाओं के विकास के कार्य भी प्राथमिकता से कराए जाएं। 

मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों में स्थित तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के काम कराने पर भी जोर दिया। साथ ही ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा परिपथ का विकास कराए जाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed