फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi orders to conduct more than 1 lakh corona tests in Uttar Pradesh every day

पोर्टेबल वेंटिलेटर की व्यवस्था करें, हर रोज 1 लाख से अधिक टेस्ट करें : योगी

Sat, 01 Aug 2020 08:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Aug 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi orders to conduct more than 1 lakh corona tests in Uttar Pradesh every day
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रोएक्टिव होकर कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से बेहतर समन्वय बनाकर मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराई जाएं। उन्होंने पोर्टेबल वेंटिलेटर की व्यवस्था करने और प्रतिदिन कोविड-19 के एक लाख से अधिक टेस्ट करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था बनाए रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वेंटिलेटर का प्रबंध किया जाए। पोर्टेबल वेंटिलेटर्स की भी व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने गोरखपुर तथा झांसी मेडिकल कॉलेज में तत्काल अतिरिक्त वेंटिलेटर की व्यवस्था करने निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक लाख से अधिक कोविड-19 के टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यह टेस्ट आरटीपीसीआर, टू-नैट मशीन तथा रैपिड एंटीजन विधि से किए जाएं। एंटीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की सुचारु उपलब्धता प्रत्येक जिले में रहनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को बेड, वेंटिलेटर व ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए। होम आइसोलेशन के मरीजों से भी निरंतर संवाद बनाकर उनकी स्थिति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने बायो-मेडिकल वेस्ट को निर्धारित मानकों के अनुरूप निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

चिकित्साकर्मियों को संक्रमण से बचाएं 
सीएम योगी ने कहा कि चिकित्सा कर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। मेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर की पर्याप्त व निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गोरखपुर के बाल रोग चिकित्सा संस्थान को 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सेवायोजन कार्यालयों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। रोजगार की उपलब्धता तथा रोजगार पाने वालों की संख्या सेवायोजन पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट की जाए।

गो-आश्रय स्थलों से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों को जोड़ें 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अनाज वितरण की प्रभावी व्यवस्था लगातार जारी रखी रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अनाज वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो। उन्होंने गो आश्रय स्थलों से जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को भी जोडे़ जाने पर बल दिया। कहा कि गो आश्रय स्थलों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।


त्योहारों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करें 
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव राहत और मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सूखे राशन के राहत पैकेट बांटे जाएं। राहत कार्य में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सहयोग लिया जाए। उन्होंने भी निर्देश दिए कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी सावधानी बरती जाए। सुनिश्चित किया जाए कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा सभी रूटों पर बस सेवा संचालित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed