फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi orders for inquiry against dm for calling judge shivpal singh

लालू यादव की पैरवी करना पड़ा जालौन के डीएम को महंगा, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

Thu, 11 Jan 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Jan 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi orders for inquiry against dm for calling judge shivpal singh
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जस्टिस शिवपाल सिंह

लालू यादव की पैरवी के लिए जालौन के जिलाधिकारी द्वारा फोन करने की खबरों का सीएम योगी ने सज्ञान लिया है। मामले की जांच झांसी मंडल के कमिश्नर को सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चारा घोटाले में लालू यादव को सजा सुनाने वाले सीबीआई स्पेशल कोर्ट के जज शिवपाल सिंह जालौन के रहने वाले हैं। इस मामले में सुनावाई के दौरान जज ने खुलासा किया था कि लालू यादव की सजा कम कराने के लिए कई सिफारिशी फोन आए थे। इसमें जालौन जिले के जिलाधिकारी डॉ मन्‍नान अख्तर और एसडीएम भैरपाल सिंह का नाम भी आ रहा था।
विज्ञापन


इन खबरों का सज्ञान लेते हुए बुधवार को सीएम योगी ने झांसी मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता को मामले की जांच सौंप दी है। रिपोर्ट आने के बाद संभव है जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है। हालांकि जालौन के डीएम ने इससे इंकार किया है। मीडियो को दिए जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी जज से कभी बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूं हुआ था इस बात का खुलासा

सजा का ऐलान करने से पहले लालू यादव और जज के बीच हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ था। लालू यादव ने कोर्ट में जज से कहा था कि साहब फैसला सुनाने से पहले ठंडे दिमाग से विचार करियेगा। इस पर जज शिवपाल सिंह ने कहा था कि आपके शुभचिंतकों के दूर-दूर से फोन आ रहे हैं। 

इसके अलावा भी कई मुद्दों पर लालू यादव और जज शिवपाल सिंह के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत हुई थी। लालू यादव ने जब परिचितों से न मिलने देने की शिकायत की थी तो जज ने कहा था इसीलिए आपको कोर्ट में बुलाते हैं, लेकिन आप आना नहीं चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed