फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm Yogi met Rimjhim She gifted him a Khadaun

6 साल की रिमझिम ने सीएम को भेंट की खड़ाऊं, पूरी की पिता की अंतिम इच्छा

Fri, 25 Jan 2019 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
cm Yogi met Rimjhim She gifted him a Khadaun
रिमझिम - फोटो : ANI

बीते साल एक हादसे में जान गंवाने वाले माल ब्लॉक के संविदाकर्मी की छह साल की बेटी रिमझिम ने गुरुवार को सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें खड़ाऊं भेंट की। यह पिता की अंतिम इच्छा थी। यह खड़ाऊं बच्ची के पिता आनंद शर्मा ने अपने हाथों से तैयार की थी, लेकिन अपने जीवित रहते वह इसे सीएम तक नहीं पहुंचा सके थे। मृत्यु के पहले तक खड़ाऊं सीएम तक न पहुंचा पाने की पीड़ा उन्होंने अपनी छह साल की बच्ची रिमझिम से बांटी थी। पिता की मौत के कुछ समय बाद से ही मासूम रिमझिम यह खड़ाऊं सीएम तक पहुंचा पिता की अंतिम इच्छा को पूरा करने की कोशिश में जुट गई।

विज्ञापन


माल गांव के सालेहनगर में रहने वाली रिमझिम के सिर से तीन साल पहले ही मां का साया उठ चुका था। बीते साल नवंबर माह में पिता की मृत्यु से वह बिल्कुल अकेली हो गई। बच्ची की खड़ाऊं देने की इच्छा की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने खुद बच्ची से मिलने की इच्छा जता उसे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया। गुरुवार को सीएम आवास पहुंची रिमझिम ने अपने नन्हे हाथों से पिता द्वारा पूरी श्रद्धा व लगन के साथ तैयार की गई खड़ाऊं मुख्यमंत्री योगी को सौंपी। इस मौके पर खुशी से दमकता बच्ची का चेहरा देख भावुक हुए सीएम योगी ने बच्ची को दुलारा और उसकी कुशल क्षेम पूछी। 
विज्ञापन


उन्होंने बच्ची को आश्वस्त किया कि वह और राज्य सरकार उसके साथ है। उसका भविष्य बेहतर बनाने को हर संभव मदद व सहायता की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही अपने विवेकाधीन कोष से रिमझिम को पांच लाख की आर्थिक मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उक्त राशि को मासिक आय स्कीम में निवेशित कर इससे होने वाली आय से रिमझिम की शिक्षा की व्यवस्था की जाए। इससे पहले विद्युत विभाग के साथ ही बीमा सुरक्षा की पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद बच्ची रिमझिम को मुहैया करायी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed