फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi meet baba ramdev in lucknow

सीएम योगी से मिले बाबा रामदेव, बोले-धर्म के नाम पर नहीं होना चाहिए भेदभाव

Sun, 03 Dec 2017 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Dec 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
cm yogi meet baba ramdev in lucknow
बाबा रामदेव, सीएम योगी, आचार्य बालकृष्‍ण

योग गुरू बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्‍ण ने आज लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। 30 मिनट तक चली मुलाकात में बाबा रामदेव और सीएम योगी के बीच नोएडा में पतंजलि की फूड प्रोसेसिंग यूनिट को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बाबा रामदेव और उनके सहयोगी ने गो-अनुसंधान और संवर्धन के क्षेत्र में यूपी में निवेश की इच्छा भी जाहिर की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पतंजलि नोएडा में अपनी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर काम कर रहा है। इसके 2018 में पूरा होने की संभावना है। कुछ मुद्दों को लेकर राज्य सरकार और पतंजलि के बीच सहमति नहीं बन रही थी। इसे लेकर रविवार सुबह बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्‍ण ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि हम बुंदेलखंड में भी दूध और कई अन्य उत्पादों से जुड़ी यूनिट लगाने जा रहे हैं। इसके साथ ही निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर उन्होंने सीएम योगी को बधाई दी और कहा कि मजहब के नाम पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कानून बना रही है वह एक सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं का आत्मविश्ववास बढ़ेगा। महिलाओं के सम्मान से ही समाज आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed