{"_id":"5bb7969e867a5507ac6a169a","slug":"cm-yogi-is-unhappy-with-police-protest-for-prashant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के विरोध प्रदर्शन से सीएम नाराज, पुलिस व गृह विभाग अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के विरोध प्रदर्शन से सीएम नाराज, पुलिस व गृह विभाग अधिकारियों को लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराने वाले पुलिस कर्मियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एतराज जताया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों के विरोध प्रदर्शन का फोटो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों को तलब कर जमकर फटाकर लगाई। साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि समय रहते पुलिस में पनप रही इस तरह की अनुशासनहीनता पर लगाम नहीं लगी तो आने वाले समय में इसका खामियाजा अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
राजधानी में घटी घटना के अगले दिन से ही सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में स्वर उभर रहे हैं। इसके मद्देनजर डीजीपी ओपी सिंह ने सख्त निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों में विरोध का स्वर धीमा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में पिछले दो दिनों से शहर के तीन थानों में पुलिस कर्मियों द्वारा काली पट्टी बांधने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के इस तरह से विरोध प्रदर्शन से पुलिस महकमे व सरकार की किरकिरी होते देख मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्य सचिव डॉ. अनुप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी ओपी सिंह और प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल के साथ बैठक करके इस मुद्दे पर कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में मुख्यमंत्री ने खास तौर पर डीजीपी ओपी सिंह को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन अक्षम्य है और ऐसी प्रवृत्ति पर तत्काल कदम उठाया जाए अन्यथा सभी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस में ऐसी प्रवृति को बढ़ावा देने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया में बयानबाजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करने को कहा है।
इधर डीजीपी ने भी पुलिस मुख्यालय के उच्चाधिकारियों के साथ अलग से बैठक करके पुलिस में पनप रही अनुशासनहीनता की प्रवृत्ति से निपटने के मुद्दे पर राय मांगी है। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में आप सभी लोगों के भी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने-अपने सुझाव दीजीए, ताकि ऐसी प्रवृत्ति रोकने के लिए कायदे-कानून बनाया जा सके।