फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi gives free wi fi to uttar pradesh bus station

सीएम की घोषणा: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

Thu, 03 Aug 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
cm yogi gives free wi fi to uttar pradesh bus station
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री आद‌ित्यनाथ द्वारा आज मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की कई जनोपयोगी परियोजनओं का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन


रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में महिलाओं को खास तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणी की है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं परिवहन ‌विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस मौके पर प्रदेश के 75 बस स्टेशनों वाई-फाई की सुविधा का भी शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ अन्य विभागों के मंत्री और परिवहन विभाग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार समेत कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि एक समय था जब ये विभाग बीमार था और निजीकरण की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन आज ये विभाग टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है। विभाग ने बदलाव करके अपने आप को कम्पटीशन में बनाए रखा है और यात्री सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने तीन बस स्टेशनों हसनपुर, भैंसाली और मोदी नगर का शिलान्यास और सात बस स्टेशनों बिजनौर, बेवर, महोबा, शाहजहांपुर, करहल, भोगांव, महमूदाबाद, का लोकार्पण किया। दस बस स्टेशनों में पेयजल और एटीएम की स्‍थापना भी की। मुख्यमंत्री ने ट्रेंड डाइवरों की कमी को महसूस करते हुए  कहा कि आज 4 से 5 लाख ड्राइवरों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed