फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave orders: The route of Kanwar pilgrims should be repaired within 72 hours, flowers should be shower

सीएम योगी ने दिए आदेश: 72 घंटों में मरम्मत किए जाएं कांवड़ यात्रियों के मार्ग, कांवड़ियों पर हो फूल वर्षा

Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jul 2024 12:15 AM IST
सार

 Kanwar Yatra 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि आने वाले 72 घंटों में उन मार्गों की मरम्मत हो जाए जहां से कांवड़ यात्रियों को निकलना है। 

विज्ञापन
CM Yogi gave orders: The route of Kanwar pilgrims should be repaired within 72 hours, flowers should be shower
22 जुलाई से हो रही है कांवड़ यात्रा। - फोटो : PTI

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा के दौरान आगामी 72 घंटों में यात्रा मार्ग की मरम्मत कराने का आदेश दिया। वहीं गंगनहर में मृत जानवरों के प्रवाह की सूचना मिलने पर तत्काल रोकने का निर्देश दिया। बैठक में जलशक्ति, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री एवं राज्य मंत्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन


योगी ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और नगर विकास विभाग को निर्देश दिया कि पूरे यात्रा मार्ग की साफ-सफाई का कार्य पूरे महीने जारी रहना चाहिए। कहीं भी गंदगी अथवा जलभराव नहीं मिलनी चाहिए। यात्रा मार्ग पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था के लिए अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगवाएं। यात्रा मार्ग पर आमजन के सहायतार्थ शिविर लगाएं। जहां शीतल पेयजल, शिकंजी वितरण आदि का प्रबंध हो। 
विज्ञापन


शिविर लगाने में सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाना चाहिए, हालांकि संचालकों का सत्यापन जरूर करा लें। यात्रा मार्ग की ड्रोन से निगरानी कराई जाए और प्रमुख अवसरों पर पुष्प वर्षा भी कराई जाए। तय मानकों के साथ डीजे बजाया जाना चाहिए। डीजे की ऊंचाई तय सीमा से अधिक न हो। गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अयोध्या, बस्ती, प्रयागराज, काशी, बाराबंकी आदि के नगरीय क्षेत्रों में शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन द्वारा मंदिर प्रबंधन से संपर्क-संवाद कर भीड़ प्रबंधन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed