फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi gave instructions to provide 10-10 oxygen concentrators on all CHCs

यूपी: समस्त सीएचसी पर 10-10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के सीएम योगी ने दिए निर्देश

Wed, 28 Apr 2021 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Apr 2021 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की जंग में स्थानीय स्तर पर ही लोगों को समय से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  पर 10-10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions to provide 10-10 oxygen concentrators on all CHCs
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की जंग में स्थानीय स्तर पर ही लोगों को समय से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  पर 10-10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से सीएचसी एक छोटी और अति महत्वपूर्ण इकाई है। यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की लंबी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसी तुरंत उपयोग में आने वाली उपयोगी प्रणाली प्रभावी हो सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को टीम-11 के अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि कोविड प्रबंधन की दिशा में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के रिकवरी दर में हर दिन सुधार हो रहा है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 35,903 लोग कोविड से लड़ाई जीत कर स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने कहा कि चार करोड़ टेस्ट के साथ यूपी सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला राज्य है। इसे लगातार बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग कोविड विहेवियर के अनुरूप आचरण करें। मास्क, सैनिटाइजर और दो गज दूरी के सिद्धांत को व्यवहार में लाएं।
विज्ञापन

बेड बढ़ाने की मॉनिटरिंग सचिव स्तर अधिकारी को 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की दृष्टि से हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। प्रदेश में कोविड डेडिकेटेड बेड्स की वर्तमान क्षमता को दोगुना करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सचिव स्तर के एक अधिकारी की जिम्मेदारी इस कार्य में लगाया जाए। इसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में पिछले सप्ताह में जिलेवार  200-200 बेड बढ़ाए गए हैं। इससे करीब 15000 बेड बढ़े हैं। कोविड हॉस्पिटल के रूप में नए निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जाए।

1 मई तक प्रदेश में दो गुना उपलब्ध होगी रेमेडेसिविर
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों को रेमेडेसिविर आवंटित किया गया है। जरूरतममंदों की मदद के लिए डीएम व सीएमओ को भी उपलब्ध कराया गया है। केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए प्रदेश को इसके 1,61000 वॉयल दिए हैं। एक मई से इसमें दोगुनी तक बढ़ोतरी की संभावना है। आपूर्ति के अन्य साधनों से भी संपर्क किया जा रहा है। 

मरीज व परिजन से संवेदना पूर्ण व्यवहार के आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में हमें अतिरिक्त संवेदनशील होने की जरूरत है। यदि कोई मरीज/परिजन क्षणिक आवेश में नाराजगी जाहिर करता है तो भी उससे संवेदना पूर्ण व्यवहार ही किया जाए। सभी अधिकारी फोन जरूर रिसीव करें। लगातार जनता से संपर्क में रहें। 

लगातार बढ़ रही ऑक्सीजन की आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति हर दिन बेहतर हो रही है। मंगलवार को लगभग 630 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई। सोमवार को यह लगभग 530 मीट्रिक टन थी। उन्होंने कहा कि हर कोविड अस्पताल की स्थिति पर नजर रखी जाए और समय से पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज आगरा एयरफोर्स की सहायता से रांची से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 64 टैंकर इसी कार्य में लगाये गए हैं।  20 टैंकर विभिन्न जिलों में सीधे अस्पतालों को आपूर्ति कर रहे हैं। केंद्र से भी आठ नए टैंकर मिल रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर से ऑक्सीजन की आपूर्ति कराई जा रही है। 

टेलीकन्सल्टेशन के लिए फोन लाइन बढ़ाएं

योगी ने कहा कि टेलीकन्सल्टेशन के लिए फोन लाइन में बढ़ोतरी की जरूरत है। कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, बरेली आगरा आदि अधिक संक्रमण वाले जिलों में लाइन बढाकर अधिकाधिक लोगों से हर दिन संवाद किया जाए। उन्हें आवश्यक दवाएं/परामर्श उपलब्ध कराया जाए। 

आयुष विभाग सक्रिय भूमिका निभाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की पिछली लहर में आयुष विभाग की भूमिका सराहनीय थी। इस बार उन्हें उसी तत्परता के साथ सक्रिय होने की आवश्यकता है। लोगों को आयुष काढ़ा सहित अन्य उपयोगी औषधियां मुहैया कराई जाएं।

अवैध शराब की घटनाओं पर करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने मेरठ, हाथरस सहित कुछ जिलों में अवैध शराब की गतिविधियों का संज्ञान लिया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आबकारी को निर्देश दिए की ऐसी घटनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। दोषियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

एक भी किसान का गन्ना मूल्य का न रहे बकाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिलों का संचालन जारी रहे। गन्ना मूल्य भुगतान की कार्यवाही की लगातार समीक्षा की जाए। एक भी किसान का गन्ना मूल्य का बकाया न रहे। चीनी मिलों में सैनीटाइजर का निर्माण तेजी से किया जाए। 

61 जिलों में ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट का प्रस्ताव केंद्र भेजा गया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी जिलों में ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। इस संबंध में बाकी 61 जिलों का प्रस्ताव भेज दिया गया है।उन्होंने 100 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

आवश्यकता का आकलन कर और वैक्सीन का दें आर्डर
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य है। उतर प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है।दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। 50-50 लाख डोज के ऑर्डर दे दिए गए हैं।आवश्यकतानुसार और आर्डर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed