फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi first cabinet reshuffle, these mla could be benefited

योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज, इन विधायकों की खुल सकती है किस्मत, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 21 Aug 2019 09:43 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 21 Aug 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
cm yogi first cabinet reshuffle, these mla could be benefited
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद का पहला बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल बुधवार को होगा। विस्तार में टीम योगी में एक दर्जन से अधिक नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। ऐसे में कुछ विधायकों की किस्मत चमक सकती है। इनमें राजनाथ के बेटे के नाम की भी चर्चा है। इसके साथ ही बुंदेलखंड से विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामरतन कुशवाहा, जवाहर राजपूत के नाम शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं आगरा कैंट से विधायक जीएस धर्मेश व फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान। मुजफ्फरनगर से विजय कश्यप व कपिल देव अग्रवाल, बुलंदशहर से अनिल शर्मा, कानपुर से नीलिमा कटियार, वाराणसी से रवींद्र जायसवाल, मिर्जापुर से रमाशंकर पटेल, एमएलसी अशोक कटियार को भी लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह के भी मंत्रिपरिषद में शामिल होने की संभावना है। साथ ही एमएलसी विजय बहादुर पाठक व विद्यासागर सोनकर के भी नाम की चर्चा है। बदायूं विधायक महेश गुप्त, अलीगढ़ से संजीव राजा, रायबरेली से दलबहादुर कोरी, गोरखपुर से सतीश द्विवेदी व संगीता यादव, बलिया से आनंद स्वरूप शुक्ल, संतकबीरनगर से श्रीराम चौहान, फर्रुखाबाद से सुशील शाक्य, फतेहपुर की कृष्णा पासवान, विपिन डेविड के नाम भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हो सकती है तरक्की
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा, उपेंद्र तिवारी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह और अनिल राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। राज्यमंत्रियों जयप्रकाश निषाद, गिरीश यादव, नीलकंठ तिवारी, संदीप सिंह को स्वतंत्र प्रभार।

कुछ नामों पर खींचतान से टला था विस्तार

रविवार को यह चर्चा फैली थी कि मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हो सकता है। छुट्टी होने के बावजूद राजभवन में अधिकारियों को बुला भी लिया गया था। पर, रात 8 बजे विस्तार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो एम्स में भर्ती वित्तमंत्री अरुण जेटली की गंभीर हालत और कुछ नामों को लेकर खींचतान के चलते विस्तार टल गया था।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दखल के बाद मंत्रियों के नाम तय हुए। इससे पहले संघ-भाजपा के आला पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के बाद नाम तय किए गए। मंगलवार को लखनऊ में संगठन व सरकार की समन्वय बैठक में औपचारिक रूप से विस्तार की जानकारी दी गई।

18 मंत्रियों के पद खाली
मंत्रिपरिषद के सदस्यों की  संख्या 60 तक हो सकती है। तीन मंत्रियों के सांसद चुन लिए जाने, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव के त्यागपत्र और ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी के कारण मंत्रिमंडल की संख्या 42 ही रह गई थी। अभी सीएम योगी 18 मंत्रियों को अपनी टीम में जगह दे सकते हैं। इस समय योगी सरकार में 20 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 13 राज्य मंत्री हैं। हालांकि, कुछ पद अभी रिक्त रखे जाने की चर्चा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed