{"_id":"61003c3d8ebc3e587417e63d","slug":"cm-yogi-expressed-happiness-ayushman-cards-given-to-26-thousand-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने जताई खुशी : एक दिन में 26 हजार को दिए गए आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने जताई खुशी : एक दिन में 26 हजार को दिए गए आयुष्मान कार्ड
Tue, 27 Jul 2021 10:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:32 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि आयुष्मान का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जो लोग शामिल नहीं थे उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। अब करीब 40 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष अभियान के तहत एक दिन में 26 हजार लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अभियान को निरंतर चलाने व जल्द से जल्द सभी लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वे मंगलवार को टीम 9 की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आयुष्मान का दायरा बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में जो लोग शामिल नहीं थे उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। अब करीब 40 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 1.42 करोड़ से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोजाना 50 हजार कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में 4,52,33,333 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। प्रदेश में 549 ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 238 क्रियाशील हो चुके हैं।
विज्ञापन
जरूरतमंद को समय से मुहैया कराएं एंबुलेंस
सीएम ने निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंद को एंबुलेंस सेवा समय से प्राप्त हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित एंबुलेंस प्रोवाइडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
निर्माण के लिए तीन माह का वक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सचिवालय भवनों का निर्माण तीन माह में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, गृह, महिला एवं बाल विकास विभाग को परस्पर समन्वय के साथ अगले चरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।